11
Feb
बीजपुर/सोनभद्र। आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी पुनर्वास प्रथम बीजपुर में मंगलवार को बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में सरस्वती पूजन एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरोहित भोलानाथ पांडेय द्वारा विधि विधान पूर्वक माता सरस्वती की पूजा अर्चना करवा कर सर्व मंगल कामना की गई।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर परीक्षा में सफलता की कामना की।हवन पूजन कार्यक्रम के पश्चात कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा बारहवीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी।विदाई समारोह में सीनियर छात्र छात्राओं ने जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों के…
