21
Feb
दुद्धी, सोनभद्र। अधिवक्ता संशोधन अधिनियम बिल के विरोध ने शुक्रवार की दोपहर अधिवक्ताओं ने बिल का विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर भ्रमण किया और तहसील परिसर में न्यायिक उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद्र यादव और सिविल बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने इस दौरान कहा कि पूरे देश के अधिवक्ता समाज के साथ अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 एक धोखा है। यह बिल अधिवक्ताओं के अधिकार का हनन करने वाला है। केंद्र सरकार…
