SONBHADRA

अधिकारियों के मिली भगत से कोटे की दुकान का गलत तरीके से हुआ चयन

अधिकारियों के मिली भगत से कोटे की दुकान का गलत तरीके से हुआ चयन

 समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दिया पत्र सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को करमा ब्लॉक क्षेत्र के कसया कला गांव निवासी समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारियों व दूसरे समूह की महिलाओं द्वारा गलत तरीके से समूह का चयन करते हुए सस्ते गल्ले कोटे की दुकान का चयन कराया गया। जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए एडीएम को पत्र देकर मामले की जांच करने की मांग उठाई। समूह की महिलाओं में अंजू व पूजा ने बताया कि जनवरी माह के 28, 29 तारीख को ग्राम पंचायत के दूसरे टोले में बैठक करके अधिकारियों द्वारा अपने…
Read More
मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्राम पंचायत बघुआरी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्राम पंचायत बघुआरी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। दर्जनों की संख्या में ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला गड़ौरा ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं वंचित होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी को नामित पत्र एडीएम को सौंपा। विष्णु कांत द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला गड़ौरा की जनता आज भी उपरोक्त सभी सुविधाओं से वंचित है। जबकि शासन-प्रशासन द्वारा दावे किए जाते हैं कि सबके पास सड़क पानी बिजली शिक्षा चिकित्सा और सरकारी सुविधा मिल रही है, देश विकास कर रहा है परंतु ग्राम पंचायत बघुआरी के टोला गड़ौरा में आज भी अशिक्षित गरीब…
Read More
वार्डों की साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान – रूबी प्रसाद 

वार्डों की साफ-सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान – रूबी प्रसाद 

 जनसुनवाई पर आए शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया सोनभद्र। सरकार द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में रूबी प्रसाद  अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेणुकूट…
Read More
मीडिया एकादश के साथ मुकाबले में हिण्डाल्को एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

मीडिया एकादश के साथ मुकाबले में हिण्डाल्को एकादश ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

रेणुकूट, । प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को क्रिकेट ग्राउण्ड पर मीडिया एकादश एवं हिण्डाल्को एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में राबर्ट्सगंज, ओबरा एवं रेणुकूट के 60 से भी अधिक मीडियाकर्मियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में राबर्ट्सगंज एवं रेणुकूट से आए विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों के पत्रकारों व सोशल मीडिया के तमाम मीडियाकर्मियों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रारंभ में हिण्डाल्को रिडक्शन हेड  जयेश पवार एवं पी.आर. एवं एडमिन हेड  यशवंत कुमार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त…
Read More
54 वे राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत हिंडालको महान ने स्कूलों में सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

54 वे राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत हिंडालको महान ने स्कूलों में सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया

 300 से ज्यादा बच्चो ने जाना सुरक्षा  का महत्व  सिंगरौली/सोनभद्र। हिंडालको महान की सेफ्टी विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर डगा और सरस्वती शिशु मंदिर मझिगँवा में एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, घरेलू सुरक्षा और बिजली से जुड़े एहतियातों के बारे में जानकारी दी गई, जिससे बच्चे अपने दैनिक जीवन में सतर्क रह सकें और दुर्घटनाओं से बचाव कर सकें। बच्चों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। घरेलू सुरक्षा के तहत गैस, आग और बिजली उपकरणों के सुरक्षित…
Read More
हिण्डाल्को इलेवन ने जीता मैच, मीडिया इलेवन ने जीता दिल

हिण्डाल्को इलेवन ने जीता मैच, मीडिया इलेवन ने जीता दिल

   बेस्ट बल्लेबाज का खिताब हिण्डालको इलेवन के पद्माकर को मिला रेणुकूट,सोनभद्र। स्थानीय क्रिकेट मैदान में हिण्डाल्को  इलेवन एवं मीडिया  इलेवन  के बीच आयोजित मैत्री मैच का उद्घाटन हिण्डालको के सीईओ समीर नायक ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दोनों तरफ के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया मीडिया  इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंडालको इलेवन  ने  दस ओवर में सात विकेट पर 77 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम दस ओवर में मात्र 53 रन ही बना सकी। बेस्ट गेंदबाज का खिताब मीडिया…
Read More
अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है – प्रधानमंत्री

अधिक वजन या मोटापा कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है – प्रधानमंत्री

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई  सोनभद्र।  देश के प्रधानमंत्री की मन की बात नगर के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 14 पर रेडियो पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में रविवार को सुनी गई। मन की बात में पीएम ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर नारी-शक्ति को समर्पित होगी। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों…
Read More
महंगाई और बेकारी में मजदूरों को बनाया जा रहा गुलाम – दिनकर कपूर

महंगाई और बेकारी में मजदूरों को बनाया जा रहा गुलाम – दिनकर कपूर

ठेका मजदूर यूनियन का डिबुलगंज में हुआ 22 वां जिला सम्मेलन,  कृपाशंकर अध्यक्ष व तेजधारी पुनः मंत्री चुने गए सोनभद्र। ठेका मजदूर यूनियन के वार्षिक सम्मेलन की तैयारी में अनपरा, ओबरा समेत कई उद्योगों में किए गए सर्वे में साफ दिखा कि महंगाई और बेकारी ने मजदूरों के हालात को बेहद खराब कर दिया है। उनकी क्रय शक्ति कमजोर हुई है और जीवन जीने की मजबूरी में वह कर्ज के भंवर जाल में फंस रहे है। मजदूरों की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें आधुनिक गुलामी में धकेला जा रहा है। श्रम कानूनों में मिले अधिकारों को खत्म करने के…
Read More
अपना दल ‘एस’ कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई

अपना दल ‘एस’ कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई

सोनभद्र। अपना दल ‘एस’ के कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की जयंती कार्यक्रम जिलाध्यक्ष  अंजनी पटेल के अध्यक्षता में रविवार को मनाई।  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मंच आनंद पटेल दयालु विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव (युवा मंच) आलोक पाण्डेय व प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मंच)  महताब आलम सम्मिलित हुए। जयंती कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव  संकट मोचन झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  विशिष्ट अतिथि गण व साथ में जिलाध्यक्ष द्वारा संत गाडगे महाराज  के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद पटेल दयालु  ने कहा कि, संत…
Read More
घाघर मुख्य नहर बहेरा में जर्जर पुल दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

घाघर मुख्य नहर बहेरा में जर्जर पुल दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सोनभद्र। करमा विकास खण्ड स्थित ग्राम पंचायत बहेरा में जर्जर पुल दुर्घटना  को दावत दे रहा है। जबकि नहर प्रखण्ड इस मामले पर मुक दर्शक बना हुआ है। बताया जाता है कि मुख्य नहर घाघर पर काफी पुराना बना हुआ है जो खैरपुर मार्ग से जोड़ता हुआ मधुपुर मार्केट में निकलता है। खैरपुर टमाटर मिर्चा के खेती के लिए देश में ही नहीं विदेश में  विख्यात है। यहां के लाल गुद्देदार टमाटर मशहूर है। यहां से सैकड़ों पिकप पगिया, बहेरा, करमा, खैराही से टमाटर मीर्चा, गोभी आदि मौसमी सब्जियां लेकर मधुपुर मार्केट से होते हुए वाराणसी जाती हैं बहेरा पुल…
Read More