SONBHADRA

फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सम्पन्न

फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सम्पन्न

अनपरा सोनभद्र। होली के दिन हिण्डालको रेनुसागर के प्रेक्षागृह स्थित फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह शुभारम्भ के पूर्व क्लब के सचिव सुधाकर अन्नामलाई द्वारा मुख्य अतिथि  हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह  एवं  सभी आगन्तुकों का स्वागत किया।  मुख्य अतिथि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मिलन समारोह के बहाने हम सभी लोग आज यहां उपस्थित हुए हैं। हम सभी को ऐसे कार्यक्रम से यह सीख लेनी चाहिए कि जिस प्रकार हम सभी ऐसे पर्व को मिलजुलकर मनाने के बहाने आपसी सौहार्द एवं प्रेमभाव से पहुंचते हैं। इसी…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने वरिष्ठ प्रबंधन टीम के साथ ओपन हाउस बैठक का किया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल ने वरिष्ठ प्रबंधन टीम के साथ ओपन हाउस बैठक का किया आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  15 मार्च 2025 को एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर ऑडिटोरियम में सभी कर्मचारियों के लिए एक ओपन हाउस बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में  ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) के साथ-साथ डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा),  ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस और एडीएएम),  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), विभाग प्रमुख, यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक को सभी उपस्थित लोगों ने सराहा, क्योंकि इसने कर्मचारियों को उनके मुद्दों, विचारों और कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं पर सीधे प्रबंधन से संवाद करने का एक प्रभावी मंच…
Read More
सौहार्द व भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व – आरपी सिंह

सौहार्द व भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व – आरपी सिंह

अनपरा सोनभद्र।हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के आवासीय परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के ग्राउंड में  होलिका दहन से पूर्व मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आरपी सिंह   सप्तनीक दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इंदु सिंह  द्वारा विधि विधान से हवन  पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही  ढोलक झाझ मजीरे की थाप पर देर तक कर्मचारियों  युवाओं ने होली के गीत गाए।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने सभी कर्मचारियों को  होली कि शुभकामनाएं दी और अपने सम्बोधन में कहा कि…
Read More
एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 22 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड 22 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

150 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल द्वारा सीएसआर  के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में विगत रविवार (9 मार्च) को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 22 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित मधुमेय हेतु रक्त जाँच एवं रक्तचाप परीक्षण भी किया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का…
Read More
अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा

अमृत सरोवर तालाब पर लगे पोल को अराजक तत्वों ने तोड़ा

करमा,सोनभद्र।  ककराही अमृत सरोवर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीमेंट खंभे को अराजक तत्वों ने मंगलवार की रात तोड़ दिया। सुबह जब ग्रामीण तालाब पर बने सीसी सड़क पर टहलने निकले तो देखा कि शीतला मंदिर के पीछे लगे सीमेंट के खंभे आधा दर्जन आधे से टूट गए हैं यह किसने तोड़ा समझ से परे हैं ग्रामीणों ने स्थानीय थाना सहित जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है लोगों कि मानें तो अराजक तत्वों द्वारा होली पर कुछ और गलत  कर सकते हैं।
Read More
आंगनवाड़ी चयन में मनमानी का आरोप कई लोगों ने दर्ज करायी शिकायत

आंगनवाड़ी चयन में मनमानी का आरोप कई लोगों ने दर्ज करायी शिकायत

दुद्धी,सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चयनित 59 आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन में मनमानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कई आवेदकों ने शिकायत दर्ज करायी।मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय दुद्धी पहुंची बघाडू से सुशीला, मंजू व रबीना, धूमा से सुमन, बुटबेढ़वा से प्रियंका,जाताजुआ से परमशिला सहित अन्य महिला आवेदकों ने सीडीपीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि गाँव में मेरिट हमारी अधिक हैं लेकिन चयन सूचि में लो मेरिट वाली आवेदिका का चयन किया गया हैं। आरोप लगाया कि कई गावों में तों ग्राम प्रधान के सगे संबंधियों का चयन किया गया हैं। …
Read More
एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत संविदा कर्मियों हेतु लगाया निशुल्क क्षय रोग जाँच शिविर

एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने “टीबी मुक्त भारत” अभियान के तहत संविदा कर्मियों हेतु लगाया निशुल्क क्षय रोग जाँच शिविर

सोनभद्र, सिंगरौली।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के प्रयासों को बढ़ाने के लिए 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत देशभर में टीबी को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर इत्यादि का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सीडबल्यूएस इकाई ने गत मंगलवार को ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान एवं '100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान' के तहत संविदाकर्मियों हेतु नि: शुल्क क्षय रोग जांच शिविर का आयोजन किया। यह स्वास्थ्य शिविर क्षय रोग…
Read More
42 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ 7अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

42 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ 7अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

डाला। { राकेश जायसवाल }पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस टीम व चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को समय 16.30 बजे वाराणसी -शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बग्धानाला पुल के पहले ओबरा मोड़ के उतराई के पास में पुलिस चेकिंग से बचने के उद्देश्य से छुप कर खड़े दो वाहन मारूती सुजुकी स्विफ्ट संख्या JH 10 AA 0705 व महिंद्रा बोलेरो संख्या…
Read More
डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त

डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त

क्रसर मालिक के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने का आदेश सोनभद्र।डाला क्रशर मे मजदूर के मौत पर न्यायालय सख्त। सीजीएम न्यायालय ने क्रशर  मालिक राजेश जायसवाल के खिलाफ मुक़दमा पंजीकृत कर विवेचना किये जाने का आदेश दिया है।   पीड़िता फुलवंती ने विकाश शाक्य एडवोकेट के जरिये सीजेएम न्यायालय मे 173(4)  बीएनएस मे प्रार्थना प्रस्तुत कर के आरोप लगाई कि राजेश जायसवाल का सोनांचल क्रशर स्टोन प्लांट बिल्ली बाड़ी  डाला मे है जिसमें फुलवंती के पति जगबंधन  मजदूरी  का  काम कर रहा था तभी क्रेशर के बेल्ट में फंसकर जग बंधन की मृत्यु हो गई पुलिस ने इस मामले को सुलह- समझौता…
Read More
पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरडीहा बियार बस्ती के ग्रामीणों द्वारा कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए पेयजल समस्या का समाधान तत्काल करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पेयजल की गंभीर समस्या है। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। इस संबंध में कई बार जिम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसी स्थिति में रहवासियों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यहां तत्काल पेयजल आपूर्ति कराये जाने की मांग की। इस मौके पर पार्वती, सुनीता, सुकन्या, उर्मिला,…
Read More