SONBHADRA

मुख्य सचिव ने सोनभद्र में लौह अयस्क के 2 व लाइमस्टोन के 1 कुल 3 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर को किया लांच

मुख्य सचिव ने सोनभद्र में लौह अयस्क के 2 व लाइमस्टोन के 1 कुल 3 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर को किया लांच

मुख्य सचिव ने 'प्रदेश में नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लाक एवं अन्वेषण संभावनाओं' विषयक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभागलखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की 'प्रदेश में नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लाक एवं अन्वेषण संभावनाओं' विषयक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव ने जनपद सोनभद्र में लौह अयस्क के 02 ब्लाक एवं लाइमस्टोन के 01 ब्लाक कुल 03 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) को लांच किया।अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था में खनिज क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में…
Read More
एनसीएल एनएससी ने सीएसआर के तहत लगाया निःशुल्क हृदय, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर

एनसीएल एनएससी ने सीएसआर के तहत लगाया निःशुल्क हृदय, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर

सोनभद्र, सिंगरौली।  शुक्रवार को एनसीएल के जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत नि:शुल्क हृदय, हड्डी एवं कैंसर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद से डॉ. विष्णु हरी (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशीष तोमर (अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. नूर आलम (हृदय रोग विशेषज्ञ) ने उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया ।शिविर के दौरान हड्डी रोग, हृदय रोग, कैंसर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच की गयी। इस शिविर में से 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।इस अवसर पर सीएमएस, एनसीएल, डॉ. खरे,…
Read More
बीएमएस ककरी शाखा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

बीएमएस ककरी शाखा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

सोनभद्र । भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बीएमएस) ककरी शाखा द्वारा गुरुवार शाम  होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, NCL कोऑर्डिनेटर उमेश जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, अन्य परियोजनाओं के पदाधिकारी, ककरी परियोजना के अधिकारीगण, खान प्रबंधक एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। साथ ही, रेनुसागर के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति के रूप में होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इसके…
Read More
जन कल्याणकारी योजनाओं की ऋण सम्बन्धी पत्रावलियों का ससमय  निस्तारण बैंकर्स द्वारा किया जाये – जिलाधिकारी

जन कल्याणकारी योजनाओं की ऋण सम्बन्धी पत्रावलियों का ससमय  निस्तारण बैंकर्स द्वारा किया जाये – जिलाधिकारी

जिला सलाहकार समिति की डीएम ने की बैठक  सोनभद्र। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनमानस की सुविधा के अनुसार काम नहीं कर रहें हैं, वे अपने कार्य पद्धति में सुधार लायें अन्यथा की दशा में उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार किया जायेगा, जो बैंकर्स विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित नहीं कर रहे हैं और जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ नहीं मिल पा…
Read More
पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर का धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

 विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों को किया गया पुरस्कृत शाहगंज,सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर का शारदा संगोष्ठी तथा वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती पूजन एवं हवन से हुआ। छात्राओं ने गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने, नियमित उपस्थिति और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु मेडल एवं पाठ्य सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अच्छे शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।…
Read More
एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल: सेंदुर और मुंगहवा गांव के सरकारी स्कूलों में बहुप्रयोजन शेड का उद्घाटन

एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल: सेंदुर और मुंगहवा गांव के सरकारी स्कूलों में बहुप्रयोजन शेड का उद्घाटन

सोनभद्र,। एनटीपीसी रिहंद नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत सेंदुर और मुंगहवा गांव के दो सरकारी स्कूलों में बहु प्रयोजन शेड का निर्माण किया गया है। इस निर्मित शेड का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक (रिहंद)  अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया। यह बहु प्रयोजन शेड छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए एक अनुकूल स्थान प्रदान करेगा, जिससे उनका समग्र विकास होगा। यह निर्माण एनटीपीसी रिहंद की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्थानीय समुदायों के जीवन को समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।सीएसआर पहल के तहत, एनटीपीसी रिहंद शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न सामुदायिक विकास…
Read More
गौरैया की रक्षा और जैव विविधता के संरक्षण के लिए एनटीपीसी  की सामूहिक प्रतिबद्धता – ई. सत्य फणि कुमार

गौरैया की रक्षा और जैव विविधता के संरक्षण के लिए एनटीपीसी की सामूहिक प्रतिबद्धता – ई. सत्य फणि कुमार

एनटीपीसी विंध्याचल ने मनाया विश्व गौरैया दिवस सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा परियोजना के सुभाष चन्द्र लेक पार्क में विश्व गौरैया दिवस (20 मार्च, 2025) पर, "प्रकृति के छोटे दूतों को एक श्रद्धांजलि" विषय के तहत एक सार्थक उत्सव का आयोजन किया गया।  ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) मुख्य अतिथि के रूप में और संजीव मेहरा, क्षेत्रीय अधिकारी, एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। पर्यावरण प्रबंधन समूह (ईएमजी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबन्धक (चिकित्सा)डॉ. बी सी चतुर्वेदी,महाप्रबंधक (प्रचलान एवं अनुरक्षण) संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक(आर एल आई)  त्रिलोक…
Read More
एनसीएल ने पिपराझापी में सड़क निर्माण हेतु ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, सिंगरौली के साथ किया एमओयू

एनसीएल ने पिपराझापी में सड़क निर्माण हेतु ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, सिंगरौली के साथ किया एमओयू

सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, सिंगरौली के साथ पिपराझापी में सड़क निर्माण हेतु एमओयू किया। इस दौरान गत बुधवार को एनसीएल से महाप्रबंधक (सीएसआर), राजीव रंजन और आरईएस विभाग, सिंगरौली से कार्यपालक अभियंता, मनोज कुमार बाथम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत पिपराझापी पहाड़ से देवी मंदिर, पंचायत पिपराझापी, देवसर, सिंगरौली जिला तक पीसीसी सड़क निर्माण हेतु 98.52 लाख रुपये का वित्तीय सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर एनसीएल और ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा विभाग, सिंगरौली से…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने प्रेस मीट में प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण पहलों पर किया विमर्श

एनटीपीसी विंध्याचल ने प्रेस मीट में प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण और समाज कल्याण पहलों पर किया विमर्श

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने परियोजना के उमंग भवन सभागार  में एक भव्य प्रेस मीट का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय मीडिया से जुड़े 80 पत्रकारों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख मीडिया हाउसेज के प्रतिनिधि गण  उपस्थित रहे। इस प्रेस मीट का मुख्य उद्देश्य एनटीपीसी विंध्याचल के शानदार प्रदर्शन, पर्यावरण संरक्षण, और समाज कल्याण कार्यों को प्रमुखता से साझा करना था।इस कार्यक्रम की शुरुआत  राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) ने की, जिन्होंने मीडिया समुदाय का स्वागत करते हुए सत्र की शुरुआत की। इसके बाद, संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ई एम जी ) ने एनटीपीसी…
Read More
तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

 होली मिलन समारोह में महिलाओं ने जमकर उड़ाए अबीर- गुलाल सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा मंगलवार की देर शाम रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर  मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह एवं तरुण महिला केसरवानी क्लब की पदाधिकारियों ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां आपस में साझा किया।    इस दौरान सब ने साथ मिलकर होली के गीत गाए और गीत के धुन पर जमकर…
Read More