SONBHADRA

एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन प्रैक्टिसेस के लिए ‘स्टार्स ऑफ द इंडस्ट्री’ अवार्ड से सम्मानित

एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन प्रैक्टिसेस के लिए ‘स्टार्स ऑफ द इंडस्ट्री’ अवार्ड से सम्मानित

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल को इसके नवाचारपूर्ण मानव संसाधन प्रैक्टिसेस के लिए 'स्टार्स ऑफ द इंडस्ट्री' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्‍मान को पाकर यह स्टेशन अपने कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक कार्य संस्‍कृति और कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ावा देने में अपनी शानदार प्रतिबद्धता को मान्यता प्राप्त करता है।इस स्‍टेशन ने रणनीतिक कार्यबल योजना, नेतृत्व विकास कार्यक्रम, समावेशी समारोह और गहरे प्रशिक्षण अनुभवों को एकीकृत किया है और एआई आधारित सहभागिता और प्रतिक्रिया प्रणाली से कार्य को और भी बेहतर बनाया है, जिसके चलते यह एक गतिशील और समावेशी कार्यस्‍थल बना है।नियमित कर्मचारी संवाद मंच, कल्‍याण पहल…
Read More
राष्ट्र के साथ-साथ अब दिलों को भी ऊर्जा देगा एनसीएल…. 

राष्ट्र के साथ-साथ अब दिलों को भी ऊर्जा देगा एनसीएल…. 

‘बाल हृदय जांच एवं निवारण’ हेतु “नन्हा-सा-दिल-एनसीएल” पहल का हुआ  शुभारंभ, परिक्षेत्र में दिल की बीमारियों से पीड़ित बच्चों को एनसीएल देगी नि: शुल्क नवजीवन का उपहार’सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जीवन रक्षक सर्जरी हेतु “नन्हा-सा-दिल” पहल का शुभारंभ किया। इस दौरान कंपनी के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीधी-सिंगरौली के  सांसद, डॉ. राजेश मिश्र बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल,  बी. साईराम, निदेशक (वित्त),  रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन),  जितेंद्र मलिक, श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली के संजीवनी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

एनटीपीसी सिंगरौली के संजीवनी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनभद्र। संजीवनी अस्पताल में दिनांक 22 मार्च 2025 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जो कि एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक,  राजीव अकोटकर के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य नियमित रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में इसके प्रभाव को जन-जन तक समझाना था। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक, राजीव अकोटकर ने सभी जन समूहों को नियमित रक्तदान को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो न केवल किसी की जान…
Read More
बारिश की बूंदों ने किसानों की उड़ाई नींद, तीन दिन मौसम खराब रहने की उम्मीद

बारिश की बूंदों ने किसानों की उड़ाई नींद, तीन दिन मौसम खराब रहने की उम्मीद

करमा /सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से रुक-रुक कर शुरू हुई बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की धड़कन बढ़ा दी है, वहीं मौसम की स्थिति 3 दिनों तक और खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है. खेती-किसानी के लिए स्थिति को प्रतिकूल देखते हुए, जिला कृषि विभाग से एडवाइजरी भी जारी की गई है और किसानों को फिलहाल की स्थिति में तीन दिन तक कटाई-मड़ाई के कार्य से दूर रहने और काटी जा चुकी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी जा रही है।  बृहस्पतिवार की भोर से ही जिले सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम की स्थिति…
Read More
दुष्कर्म के दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद

दुष्कर्म के दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद

 एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसीध्सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को छह वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी बलिराम को 10 वर्ष की कठोर कैद व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है। …
Read More
बभनी सीएचसी को हर हाल में किया जाए सुविधापूर्ण – युवा मंच

बभनी सीएचसी को हर हाल में किया जाए सुविधापूर्ण – युवा मंच

 सीएम को ट्विट कर, डाक्टरों की नियुक्ति की उठाई मांग सोनभद्र। बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सुविधापूर्ण बनाने, उसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति करने की मांग युवा मंच ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक्स पर ट्वीट कर की है।   युवा मंच जिला संयोजक सविता गोंड ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य बभनी जैस अत्यंत पिछड़े क्षेत्र में तीन-तीन बार मुख्यमंत्री और राज्यपाल  का आगमन हुआ। यही पर आरएसएस का वनवासी कल्याण आश्रम भी है। बावजूद इसके यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहद बुरा है। यहां पदों के अनुरूप विशेषज्ञ डॉक्टरों की…
Read More
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित करें कार्रवाई – डॉ0 चारू द्विवेदी

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित करें कार्रवाई – डॉ0 चारू द्विवेदी

 सीओ ने अर्दली रूम, आईजीआरएस व विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु दिये निर्देश सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा नगर के थाना रॉबर्ट्सगंज लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया, साथ ही आईजीआरएस व जन शिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।   क्षेत्राधिकारी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चैराहेध्तिराहे…
Read More
प्रकृति रक्षा के लिए जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जाएगी आहुति – भिखारी बाबा

प्रकृति रक्षा के लिए जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जाएगी आहुति – भिखारी बाबा

 अब रामगढ़ में 23 अप्रैल को भिखारी बाबा कराएंगे 21 कन्याओं की शादी सोनभद्र। अब महाकुंभ प्रयागराज के बाद सोनभद्र के भिखारी बाबा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं 21 कन्याओं की शादी कराएंगे। आगामी 15 अप्रैल से नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगी, जो 23 अप्रैल को कन्याओं की शादी के साथ संपन्न होगी। प्रकृति रक्षा के लिए जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जाएगी। इसके अलावा रात्रि में प्रतिदिन रासलीला होगी। अयोध्या, वाराणसी एवं प्रयागराज से आए महंत एवं संत भी विवाह के साक्षी बनेंगे। जबकि डीएम-एसपी व शिव शक्ति महिला मंडल…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन विभाग के अभिनव पहल के तहत संविदा कर्मचारियों हेतु स्पोर्ट्स खेल का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन विभाग के अभिनव पहल के तहत संविदा कर्मचारियों हेतु स्पोर्ट्स खेल का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपनी प्रगतिशील मानव संसाधन पहल के तहत विंध्याचल में स्थित अंबेडकर स्टेडियम में संविदा कर्मचारियों के लिए एक भव्य खेल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, टीम भावना और समावेशिता को बढ़ावा देना था। इसमें पुरुष और महिला संविदा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 400 मीटर दौड़ और रस्सा खींच जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्घाटन ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस दौरान डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा),  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), …
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्रामीण एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया

एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्रामीण एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत एक ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य युवा छात्रों में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में 11 सरकारी स्कूलों के 368 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें गहिलगढ़, हर्रई, शाहपुर, तेलगवां, जैतपुर और बनौली जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। इस मीट में जूनियर (कक्षा 3-5) और सीनियर (कक्षा 6-8) श्रेणियों में विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र के युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतरीन अवसर मिला।इस प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर…
Read More