23
Mar
रेणुकूट, । नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स के कैंपेन संवेदना-2 के अंतर्गत हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट और प्रयास एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह, द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हिण्डाल्को मनोरंजनालय हॉल में किया गया। संवेदना-2 के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में 16 मार्च से 30 मार्च तक शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के 94 वें शहादत दिवस पर 2400 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 150000 यूनिट्स ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है और इस कैंपेन का राष्ट्रीय प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिंडालको में कार्यरत श्री दिलीप दुबे को बनाया गया है। हिण्डाल्को में आयोजित रक्तदान…
