SONBHADRA

ग्रामीणों ने शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने शराब की दुकान के विरोध में किया प्रदर्शन

सोनभद्र । धार्मिक स्थल चन्द्रिका माता मंदिर एवं सरकारी स्कूल के समीप संचालित शराब की दुकान को हटाने के लिए सहिजन कला के ग्रामीण और महिलाओं ने मंगलवार की सुबह से ही संचालित शराब के दुकान के बाहर धरना पर बैठ गई तथा प्रदर्शन करने लगी , शराब की दुकान को गांव के बाहर हटाने की मांग पर अड़ी रही । सहिजन कला गांव के अंदर चंद्रिका माता का मंदिर है उसी चन्द्रिका माता मंदिर एवं सरकारी स्कूल के पास देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। इस शराब की दुकान का विरोध कई सालों से हो रहा था …
Read More
एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया स्थलीय निरीक्षण

सोनभद्र। घोरावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरौल में फ़ास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी) की प्रांतीय कोर टीम की सदस्य  रानी सिंह के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष डॉ रमेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष  शरीफ अहमद, प्रदेश कोर टीम से  अरुण सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह,  मुख्तार अंसारी के द्वारा एफआरसीटी के बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभार्थी जनपद सोनभद्र के निवासी  संतोष कुमार ग्राम खजुरौल पोस्ट पनौली घोरावल सोनभद्र के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया।बेटी विवाह शगुन योजना में दूसरा सहयोग 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।लाभार्थी जो कि पेशे से एक किसान हैं ,उनसे समस्त आवश्यक जानकारी, बैंक खाता विवरण…
Read More
ग्राम पंचाायत बघुआरी के गड़ौरा टोला के कम्पोजिट विद्यालय में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्या

ग्राम पंचाायत बघुआरी के गड़ौरा टोला के कम्पोजिट विद्यालय में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्या

  ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित-डीएम सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को  राबर्ट्सगंज  मुख्यालय से लगभग 5 कि0मी0 दूर पथरीले रास्ते से होते हुए ग्राम पंचायत बघुआरी के गडौरा टोला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, गड़ौरा में अभी तक किसी जिलाधिकारी का आगमन नहीं हुआ था, जिलाधिकारी को अपनों के बीच पाकर ग्रामीणजनों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और तालिया बजाकर स्वागत किये, इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किये।…
Read More
उत्पादन व प्रेषण के नए शिखर पर एनसीएल : वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन में  बेहतरीन प्रदर्शन

उत्पादन व प्रेषण के नए शिखर पर एनसीएल : वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोयला उत्पादन में  बेहतरीन प्रदर्शन

सोनभद्र, सिंगरौली।  भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष 2024 -25 में कोयला उत्पादन व प्रेषण में शानदार प्रदर्शन कर नया मुकाम हासिल किया है। एनसीएल ने विगत वित्त वर्ष 24-25 में कोयला उत्पादन व प्रेषण में नया इतिहास रचा है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 139 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को कंपनी ने हासिल कर लिया है।एनसीएल ने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए चालू वित्त वर्ष में बिजली घरों सहित सभी उपभोक्ताओं को 137.7 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। इसी क्रम में एनसीएल ने लगभग 85% कोयला…
Read More
मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर का पर्व, निकली शोभायात्रा

मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर का पर्व, निकली शोभायात्रा

सोनभद्र। गणगौर का पर्व मारवाड़ी सोन महिला शाखा एवं राणी सती दादी भक्त मंडल द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। शोभा यात्रा में ईशर जी और गणगौर सजी झांकी के साथ महिलाएं 16 श्रृंगार कर सिर पर चुनर ओढ पारंपरिक गीत गाते हुए शीतला मंदिर से   रामसरोवर तालाब पहुंची। जहां पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कीं। मारवाड़ी सोन महिला शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया ने बताया कि होली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले इस पर्व के दौरान युवतियां और महिलाएं 16 दिनों तक सोलह श्रृंगार कर सज धज कर प्रतिदिन माता पार्वती भगवान शिव के प्रतीक गवर ईसर…
Read More
ईद-उल-फितर के नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न   

ईद-उल-फितर के नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न   

सोनभद्र। ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत  अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमणशील रहकर ईद-उल-फितर पर्व की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की सतत् निगरानी की गयी। ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत आमजन व धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु शांति एवं कानून व्यवस्था…
Read More
प्राइवेट चिकित्सकों ने होली मिलन समारोह में जमकर उड़ाये अबीर गुलाल

प्राइवेट चिकित्सकों ने होली मिलन समारोह में जमकर उड़ाये अबीर गुलाल

आजादी के 77 साल बाद भी सरकारी आकड़ों के अनुसार चिकित्सकों की भारी कमी  - अनिल कुमार मौर्य विधायकसोनभद्र। रूरल हेल्थ वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश (प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन) द्वारा राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बसंत उत्सव (होली मिलन) समारोह संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा0 ओ0 पी0 मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई,  इस दौरान चिकित्सकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा0 अनिल कुमार मौर्य विधायक घोरावल ने कहा कि होली बसंत ऋतु का संदेश वाहक माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपसी गीले शिकवे…
Read More
हिण्डाल्को यूटिलिटी स्पोर्ट्स टीम द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

हिण्डाल्को यूटिलिटी स्पोर्ट्स टीम द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट में यूटिलिटी स्पोर्ट्स टीम की तरफ से क्लब हिण्डाल्को में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं श्रीमती सीमा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती निक्की कुमार का क्रमशः श्रीमती एकता मिश्रा एवं सुश्री कुमुद यादव ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा यूटिलिटी की टीम के साथ मिलकर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  इस अवसर पर जनसम्पर्क एवं प्रशासनिक प्रमुख  यशवंत कुमार, फायर एवं सेफ्टी हेड-  जे.एस तिवारी, लैब एवं आर एंड डी प्रमुख  सुनील मिश्रा, प्रोजेक्ट्स विभाग के…
Read More
एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने ग्राम कठास में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई ने ग्राम कठास में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

250 से अधिक लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा समय-समय पर सीएसआर के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में एनसीएल की सीडब्ल्यूएस इकाई द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गत शनिवार को ने ग्राम कठास, चितरंगी में नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर के दौरान नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत से चिकित्सकों की टीम के द्वारा विभिन्न समस्याओं के आधार पर उपस्थित लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति,जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र /  जिला गंगा समिति सोनभद्र की बैठक कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं, नदी के किनारे स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से वृहद स्वच्छता सफाई अभियान तथा स्कूलों/विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।  इसी प्रकार से घाट आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना, घाटों का रखरखाव, स्वच्छता पखवाड़ा, मानसून काल में जल संरक्षण आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कियागया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पौध रोपण के साथ ही ज्यादा संख्या में बीज के माध्यम से ही पौध तैयार किया जाये, उन्होंने कहा कि इस समय जंगलों में आग लगने की…
Read More