23
Feb
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को सफेद मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला अचानक ढह गया, जिससे वहां खोदाई कर रहीं महिलाएं मलबे में दब गईं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक तीन महिलाओं के शव बरामद किए जा चुके थे, जबकि अन्य की तलाश जारी रही।ग्रामीण क्षेत्रों में सफेद मिट्टी का उपयोग घरों में लिपाई-पुताई के लिए किया जाता है। इसी मिट्टी को लाने के लिए गांव की कुछ महिलाएं और बच्चे जंगल में गए थे। बताया गया कि महिलाएं मिट्टी निकालने के लिए टीले के नीचे तक…
