10
Feb
सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय ककराही में मंगलवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी०के० राय तथा नोडल अधिकारी डा. प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दवा का सेवन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ककराही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरु प्रसाद ने फाइलेरिया रोग के बारे में बच्चों को अवगत कराया।जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद सोनभद्र में फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 ब्लॉकों ककराही, घोरावल में दिनांक 10 फरवरी से 28. फरवरी तक एम०डी०ए० आई०डी०ए० अभियान चलाया जाना है, एम०डी०ए० अभियान के…
