11
Feb
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी तहसील तिराहे सामने स्थित ज्वैलरी की दुकान में अनियंत्रित कार घुसते-घुसते बची, संयोग अच्छा रहा कि दुकान के बाहर लगे इंगल से टकराकर कार रुक गई, वर्ना बड़ी घटना घट सकती थी। देर रात्रि लगभग 1:00 बजे नशे में धूत कार सवारों ने ओवरटेक करने के चक्कर में फैमिली लेकर जा रहे एक कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार सड़क किनारे स्थित ज्वैलरी की दुकान में जा घुसी, गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना टली। उसी समय सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लेने निकल रहे दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय की नजर पड़ गई, उन्होंने…
