SONBHADRA

आईपीएस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल की ऐतिहासिक जीत

आईपीएस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल की ऐतिहासिक जीत

चार स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों के साथ विंध्याचल बना ओवरऑल चैंपियन सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी उद्योग नेतृत्व क्षमता को सिद्ध करते हुए 13 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशन(ओ एंड एम) कॉन्फ्रेंस 2026 में चार प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें ओ एंड एम उत्पादकता के लिए (संयुक्त रूप से एनटीपीसी लारा के साथ) स्वर्ण शक्ति पुरस्कार, सुरक्षा के लिए स्वर्ण शक्ति अवार्ड, मानव संसाधन श्रेणी में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार के साथ-साथ प्रतिष्ठित ओवरऑल चैंपियन (विनर) में स्वर्ण शक्ति पुरस्कार तथा चैंपियन एवं बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) के लिए चैंपियन एवं ओवरऑल…
Read More
महिला से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

महिला से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई,जानकारी के अनुसार, थाना अनपरा में मु0अ0सं0 26/2026 के तहत धारा 64(1), 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि विकास उर्फ विक्की (उम्र लगभग 29 वर्ष), निवासी थाना अनपरा क्षेत्र, ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी।पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। 13 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने डिबुलगंज तिराहा…
Read More
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और दुकान क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और दुकान क्षतिग्रस्त

चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार राखड़ लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकानों में जा घुसा। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।उक्त दुर्घटना गुरुद्वारा स्कूल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों व मकानों को टक्कर मार दी। हादसे में चार बाइक और एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।मकानों के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी, टीन शेड और निर्माण सामग्री जैसे…
Read More
15 मार्च को दुद्धी में होगा बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह

15 मार्च को दुद्धी में होगा बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह

सोनभद्र । दुद्धी में 15 मार्च 2026 को बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में दुद्धी तहसील मुख्यालय पर होगा।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विकास अग्रहरि ने बताया कि समारोह में देशभर के रक्तदाताओं को आमंत्रण भेजा जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान जैसी सेवा भावना को नई ऊर्जा देना, समाज में विश्वास को मजबूत करना और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 251 लोगों को सम्मानित करने की योजना…
Read More
बाइक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत

बाइक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत

बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजमिलान के मेनहवा टोला निवासी पन्नालाल पुत्र छोटक उम्र करीब 65 वर्ष घर से बुधवार शाम को बाजार करने गए थे। बाजार कर घर लौटने के दौरान मेनहवा के पास कोई बाईक सवार धक्का मार दिया। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की जब नजर पड़ी तो लोग घर वालो को सूचना दिए। परिजनो ने आनन फानन में पन्नालाल को बभनी सी एच सी ईलाज के लिए ले गए। जहा ईलाज चल रहा था बृहस्पतिवार को घायल पन्नालाल को रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर ईलाज के लिए बाहर जा रहें…
Read More
पूर्व कर्मचारी ने रंजिश में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पूर्व कर्मचारी ने रंजिश में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र । ओबरा क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ओबरा थाना और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान विष्णु हरि उपाध्याय के रूप में हुई थी, जिनकी 7 फरवरी की रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी।यह घटना गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर की है। जानकारी के अनुसार, कंपनी निदेशक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय 7 फरवरी की रात बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान कंपनी का पूर्व तकनीशियन श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड चारदीवारी फांदकर अंदर घुसा और सोते समय…
Read More
पुलिया से टकराई पिकअप,एक मजदूर की मौत,चार घायल

पुलिया से टकराई पिकअप,एक मजदूर की मौत,चार घायल

सोनभद्र। घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धुरकर राइस मिल से काम कर घर लौट रहे मजदूरों की पिकअप गांव पहुंचने से पहले ही एक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ओमप्रकाश (32 वर्ष), पुत्र…
Read More
एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

सोनभद्र, सिंगरौली। एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी), एनसीएल मनोज कुमार सिंह ने सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पादन और उत्पादकता में अभिवृद्धि, संसाधनों का संतुलित तथा समुचित उपयोग करते हुए सुदृढ़ कार्य संस्कृति की स्थापना, समाज के जीवन स्तर एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना योगदान देने तथा…
Read More
बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

बुद्ध महोत्सव: भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

सोनभद्र। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को बौद्ध विरासत की ऐतिहासिक धरती मउकला रावर्ट्सगंज सोनभद्र में बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि परम पूज्य भंते बुद्ध ज्योति जी ने कहा कि भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के महान आदर्शों पर स्थापित गौरवशाली समृद्धिशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली भारत जिसमें न कोई शोषक था न कोई शोषित, सभी मनुष्य थे, जिनमें मानवीय हृदय और मानवीय संवेदनशीलता थी, समता, स्वतंत्रता, न्याय, बन्धुत्व का बोल बाला था। विशिष्ठ अतिथि बबलू बिंद ने कहा कि…
Read More
विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

विकास भवन व पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का डीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र ने गुरुवार को विकास भवन परिसर, विभिन्न विभागीय अनुभागों और पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यालयों में सामग्री के उचित प्रबंधन की स्थिति देखी।जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा डीसी एनआरएलएम विभाग में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में रखी सामग्री की जानकारी लेते हुए उन्होंने अनुपयोगी वस्तुओं को संबंधित विभाग को सुपुर्द करने और शेष सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा, ताकि कार्य में बाधा न हो।पंचायत रिसोर्स सेंटर लोढ़ी के निरीक्षण में उन्होंने परिसर की…
Read More