14
Feb
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा थाना रॉबर्ट्सगंज में मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी पिपरी ने थाना पिपरी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी ने थाना दुद्धी और क्षेत्राधिकारी घोरावल ने थाना घोरावल में समाधान दिवस की कार्यवाही देखी। अन्य राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी भी अपने-अपने थानों पर उपस्थित रहे।समाधान दिवस में विशेष रूप से भूमि से जुड़े…
