15
Feb
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रांची से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में रुके। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।बजट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा…
