16
Feb
ओबरा, सोनभद्र/ ठेका मजदूर यूनियन की वर्चुअल बैठक में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 22 फरवरी को ओबरा में आयोजित 23वें जिला सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नए लेबर कोड से काम के घंटे बढ़ाने, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका है। फिक्स टर्म रोजगार व्यवस्था और श्रम विभाग की भूमिका में बदलाव को भी मजदूरों के हित के खिलाफ बताया गया। सोनभद्र के मजदूरों की खराब…
