पीडीडीयू नगर। मुगलसराय क्षेत्र के शाहकुटी हनुमानपुर वार्ड नं. 2 स्थित मदरसा रिज़विया गरीब नवाज में रविवार को मरहूम मो. सफिर खान साहब के 18वीं बरसी पर एक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इस इफ्तार पार्टी का आयोजन मौलाना अंसारुल हक़ साहब के सरपस्ती व मो. आरिफ खान के जानिब से किया। रोज़ा इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों ने देश में अमन-चौन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। आयोजक मो. आरिफ खान उर्फ बब्लू ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर कारी अबरार साहब, एखलाक खान पूर्व मंत्री, बिहार, असरफ अली प्रवक्ता लोजपा, एडो. सरफराज खान, एडो. जुबैर अहमद, डा. हुजैफा, डॉ. अलीफ रज़ा, परवेज अहमद जोखू, वसीम प्रधान, मो. तनवीर आलम, अफरोज आलम, डॉ. हाजी वसीम अहमद, अकिल अहमद बाबू, नेहाल अख्तर बाबू, शाहिद तौसिफ, सैफ प्रधान, मुख्तार आलम, शेख कयामुद्दीन, साजिद मास्टर, नईम अहमद, शादाब आलम, एस. फाजिल, कयामुद्दीन अंसारी, मो. फरमान अहमद, शोएब खान, अब्दुल खालिक, नसीम खान, औसाफ अहमद गुड्डु, सरवर आलम, जमाल अफरोज, मेराज अहमद सहित सैकड़ों गणमान्य लोग और रोज़ेदार मौजूद रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
