कौशल विकास कार्यशाला का किया गया आयोजन

मिर्जामुराद, वाराणसी। आशा ट्रस्ट व लोक समिति द्वारा संचालित आशा ज्ञान पुस्तकालय से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/ छात्राओं के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित करियर काउंसलिंग के साथ ही कौशल विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में काशी विश्वनाथ कौशल विकास केंद्र वाराणसी की तरफ से आए संतोष कुमार जी ने युवाओं को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग डाटा एंट्री ऑपरेटर होटल रूम अटेंड अटेंडेंट फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ट कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही संतोष जी ने बताया कि ये कोर्स करने के बाद प्लेसमेंट के भी सुविधा रहेगी जिससे कि युवा अपने सपने को साकार कर सकते है

NTPC

लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने बताया कि बारहवीं के बाद स्कॉलरशिप से किन किन क्षेत्रों में पढ़ाई कर सकते है साथ ही अपने देश के बाहर किन किन स्कॉलरशिप से पढ़ाई पूरी कर सकते है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुस्तकालय संयोजक पंचमुखी सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्वेश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्राओं के कैरियर के विकल्पों के बारे में जानकारी देना तथा उनके भविष्य निर्माण में मार्गदर्शन करना है

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 75 छात्र /छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद, परमतोश, मनीष अभिषेक,शमशेर,राहुल, काजल,अरविंद,आकाश,गोलू यास्मीन बानो, सोनाली संध्या, राहुल,अंजली,आकांशा,साक्षी,प्रिया,चंदन,प्रीतम,गुड़िया,मुस्कान,गूंजा,चुलबुली, प्रिया, आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के संयोजक पंचमुखी सिंह व स्वागत मनीष कुमार ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *