श्रीराम सत्संग मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। शहर की संस्था श्रीराम सत्संग मंडल ने मंगलवार की संध्या पर सुंदरकांड के सामूहिक पाठ का आयोजन नगरपालिका कार्यालय के पीछे भारुका भवन किया। सुंदरकांड के समापन पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार जायसवाल उर्फ महादेव की ओर से उपस्थित लोगों के बीच ठंड को देखते हुए मफलर तथा गर्म टोपी का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस संस्था के सदस्यों की निष्ठा को देखकर इतना अभिभूत हूं कि आपलोग नियमित प्रत्येक मंगलवार को चाहे कोई भी मौसम हो नियमित भाग लेते हैं, अभी ठंड का मौसम चल रहा है बहुतों के पास कान ढकने को मफलर या टोपी नहीं है, मैं ईश्वर की इच्छा मानकर आप सभी के बीच यह मफलर व  टोपी वितरण कर रहा हूं। इस अवसर पर सर्वश्री राजकुमार गुप्ता,वसंत भारुका, रतन केशरी,अशोक सिद्धार्थ, कमलेश तिवारी,विजय गुप्ता,चंद्रप्रकाश, भरत अग्रहरि, विजय विश्वास, लल्लन सिंह,संतू यादव,रंजन शाह,विनोद श्रीवास्तव,अंशुल पांडेय इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *