लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर लखनऊ संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आज संविधान दिवस के अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराह्न 11ः30 बजे संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ली। इसी क्रम में अपराह्न 3ः00 बजे से “भारतीय संविधान एवं बौद्ध धम्म” विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रो० सदानंद शाही पूर्व कुलपति श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय, भिलाई, छत्तीसगढ़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए, साथ ही उक्त अवसर पर राजेश निर्मल द्वारा रचित एक एकल संवादात्मक विशेष शो का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संस्थान के सदस्य तरुणेश बौद्ध, प्रो० सदानंद शाही, राजेश निर्मल, संस्थान के निदेशक डॉ० राकेश सिंह, अरुणेश मिश्र, डॉ० धीरेन्द्र सिंह, संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि, बौद्ध भिक्षु, एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
