खरीफ सीजन से साथी पोर्टल से बिकेंगे बीजः विक्रेताओं को 19 मार्च को कृषि कल्याण केंद्र पर मिलेगा प्रशिक्षण

*चंदौली/शासन ने किसानों को निर्धारित दर पर उन्नतशील और गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, आगामी खरीफ सीजन से सभी प्रकार के बीजों की बिक्री भारत सरकार द्वारा विकसित ‘साथी पोर्टल’ के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत, साथी पोर्टल पर बीज वितरण की प्रक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 19 मार्च, 2026 को बृहस्पतिवार के दिन कृषि कल्याण केंद्र, सदर में होगा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने अवगत कराया है कि सभी बीज विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसका उद्देश्य आगामी खरीफ सीजन में बीज वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई से बचना है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *