राँची। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे का 27 फरवरी 2026 की रात्रि में निधन हो गया। वे फरवरी 2012 से इस पद पर कार्यरत थे। उन्होंने सीएमपीडीआई के 10 सीएमडी के कार्यकाल के दौरान तकनीकी सचिव के रूप में सेवाएं प्रदान की तथा सीएमपीडीआई के कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू कार्यों का भी नोडल ऑफिसर के रूप में सफलतापूर्वक संचालन किया। जनसंपर्क विभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने एयरपोर्ट्स में कॉर्पोरेट विज्ञापनों के माध्यम से तथा सामान्य जनसंपर्क गतिविधियों द्वारा सीएमपीडीआई की ब्रांड छवि को मजबूत एवं उन्नत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1989 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से बीटेक करने के उपरांत श्री संजय कुमार दुबे , कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई में अपनी सेवा की शुरूआत की ।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
