सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र और कारखाना एवं बॉयलर निदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से ‘ऊंचाई पर कार्य’ पर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सहयोग से कारखाना एवं बॉयलर निदेशालय, ओडिशा सरकार, राउरकेला मंडल द्वारा 12 नवंबर, 2025 को सीपीटीआई सभागार में “शून्य गिरावट क्षेत्र: ऊँचाई पर कार्य और छत की शीटिंग के दौरान सुरक्षा” शीर्षक से ‘ऊँचाई पर कार्य’ पर एक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),  बिस्वरंजन पलाई ने किया। मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ),  हीरालाल महापात्रा, उप निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, राउरकेला मंडल, ओडिशा सरकार,  बिभु प्रसाद, सहायक निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, राउरकेला क्षेत्र-I एवं II, ओडिशा सरकार,  स्वराज कुमार त्रिपाठी  भी मंच पर उपस्थित थे।

अपने उद्घाटन भाषण में,  पलाई ने ‘शून्य दुर्घटना’ कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए, विशेष रूप से ऊँचाई पर कार्य करते समय, सुरक्षा प्रथाओं का पालन करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस संयुक्त पहल की सराहना की जिसका उद्देश्य कार्यबल और पर्यवेक्षी कर्मियों के बीच जागरूकता और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाना है। बिभु प्रसाद ने कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य पर विचार-विमर्श करते हुए, ऊँचाई पर कार्य करने से जुड़ी वैधानिक आवश्यकताओं, जोखिम कारकों और निवारक उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गिरने से संबंधित घटनाओं को रोकने के लिए नियमित प्रशिक्षण और उचित सुरक्षात्मक उपकरणों के उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया। प्रारंभ में,  स्वराज कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। हीरालाल महापात्र ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निवारक उपायों, नियामक दिशानिर्देशों और गिरने से सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग, और ऊँचाई पर छत की शीटिंग और रखरखाव कार्य के दौरान सुरक्षित प्रथाओं से संबंधित व्यावहारिक प्रदर्शनों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *