6 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से बनेगी चित्तविश्राम से चकिया त्रिमुहानी तक रोड 

जून 2026 तक रोड निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य, लोगों को मिलेगी धूल गर्दे से राहत, आवागमन होगा आसान 

NTPC

अहरौरा, मिर्जापुर । चित्तविश्राम से चकिया तिराहे, अहरौरा डीह, रोडवेज बस स्टेशन आने जाने वालों को अब एक अच्छी सड़क मिलने वाली है बिजली सब स्टेशन जाने में भी धूल गर्दे नहीं खानी पड़ेगी और मां भंडारी देवी के भक्तों के लिए भी राहत भरी खबर है क्यों की लंबे समय से निर्माण की राह देख रही अहरौरा बाजार के चकिया त्रिमुहानी में चित्तविश्राम तक जाने वाली सड़क का दिन बहुरने वाला है। यह सड़क जल्द ही छह करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से सात मीटर चौड़ा होने जा रही है।

सड़क के दोनों  किनारे डेढ़ डेढ़ मीटर की पटरी अलग से बनेगी। इस सड़क के बन जाने से अहरौरा के विकास को गति मिलेगी।

पूर्व में मात्र तीन मीटर चौड़ा इस सड़क को अब चित्तविश्राम त्रिमुहानी से चकिया तिराहे तक दो किलोमीटर 750 मीटर यानी 2750 मीटर लंबा सात मीटर चौड़ा छः करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। रोड के जे ई अनिल शुक्ला ने बताया की धर्मांध योजना से बन रही इस रोड को जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। रोड पर कंट्रक्शन का कार्य आर के कंट्रक्शन को दिया गया है।

बता दें की अहरौरा रोडवेज बस से अहरौरा डीह होकर चित्तविश्राम तक स्थित इस रोड पर एक प्राथमिक विद्यालय, एक जूनियर हाई स्कूल, बिजली सब स्टेशन, बिजली एस डी ओ कार्यालय सहित मां भंडारी देवी आने जाने वालों के लिए एक मात्र रास्ता था। इसके साथ ही भारी संख्या में इस रोड पर बड़ी गाड़ियां ट्रक चलती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *