दुद्धी, सोनभद्र। मंगलवार को कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने बहुउद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा बैठक अमवार फील्ड हॉस्टल के गेस्ट हाउस पर संबंधित अभियंताओं के साथ की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में हो रहे कनहर नहर के कार्यों की जानकारी ली इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कनहर नदी में जल स्तर बढ़ने के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने को मुख्य अभियंता ने बताया कि इस बरसात द्वितीय चरण के लिए 260 मीटर पानी भंडारण का प्रस्ताव है इसका सीधा लाभ जल जीवन मिशन का होगा अक्टूबर , नवंबर माह में पानी प्रयोग में लाया जा सकता है।
इस दौरान डूब क्षेत्र के विस्थापित ईश्वर प्रसाद निराला के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिलकर अपनी समस्याओं को गिनाई जिसके छूटे विस्थापितों की नाम जोड़ने एवं पुनर्वास पैकेज वितरित करने पर जोर दिया गया। विस्थापितों ने कहा कि विस्थापित कालोनियों में काफी असुविधाएं है जिसे सही कराया जाए ,पेय जल की समस्याएं गंभीर है। मीडिया को उन्होंने बताया कि परियोजना निर्माण में धन की कोई कमी नहीं है ,मुख्य बांध बन कर तैयार है कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य चल रहा है।वर्तमान ने नहरों का कार्य कई स्थानों पर चल रहा है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस एन पांडेय अधिशासी अभियंता विनोद कुमार दिलीप कुमार सत्यनारायण राजू आदि उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।