14
Sep
रेणुकूट (सोनभद्र)। शनिवार को दोपहर एक बजे निजी प्रतिष्ठान, रेणुकूट में व्यापार मंडल की एक बैठक स्थानीय व्यापारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी विजय सिंह द्वारा की गई । व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ आगामी व्यापार मंडल गठन की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आपसी सहमति बनी कि व्यापारियों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे और इसके बाद एक खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी अजय राय ने कहा कि “व्यापार मंडल केवल व्यापारियों की आवाज़ नहीं है, बल्कि यह हमारे हक और अधिकार की रक्षा करने वाला संगठन है।…
