25
Sep
रेणुकूट। हिंडाल्को रामलीला परिषद के तत्वावधान में रामलीला के दूसरे दिन की लीला का मंचन अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह द्वारा वैदिक विधि-विधान से गणेश पूजन कर मंचन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान रामलीला परिषद के अध्यक्ष पी. के. उपाध्याय, सचिव आदित्य प्रकाश पांडे एवं कोषाध्यक्ष पद्माकर मिश्रा मौजूद रहे। रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी उपस्थिति के बीच राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ का दृश्य जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसके फलस्वरूप कौशल्या, कैकेई एवं सुमित्रा को पुत्र रत्नों की प्राप्ति होती…
