RENUKOOT

टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति ने ग्रामीण बच्चों को बतायी प्रेरणादायक बातें

टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति ने ग्रामीण बच्चों को बतायी प्रेरणादायक बातें

रेणुकूट। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के डंड़ीहरा ग्राम के टोला टांगापाथर में परोपकार सेवा समर्पण समिति व स्प्रिंकलिंग स्माइल संस्था द्वारा कन्या-बालक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रकार किशन पांडेय ने किया। इस अवसर पर 200 से अधिक बालक-बालिकाओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और उन्हें जीवन मूल्यों, नैतिकता एवं आत्मविश्वास से जुड़ी प्रेरणादायी बातें सिखाई गईं। कार्यक्रम में ललित मोहन मिश्रा, गोपीचंद मौर्य, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, आनंद शुक्ला, आर.एन. यादव सहित अनेक गणमान्यजनों ने बच्चों को संस्कारों का महत्व बताया। महिलाओं के सामाजिक समूह ने कल्पना शुक्ला के नेतृत्व में बच्चों के साथ…
Read More
हिंडाल्को में सुरक्षित वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाया विजयादशमी का पमहापर्व

हिंडाल्को में सुरक्षित वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाया विजयादशमी का पमहापर्व

रेणुकूट । हिंडालको परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिक तकनीक के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, हिंडालको कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। वही आयोजन में मुख्य अतिथि हिंडाल्को के मुखिया समीर नायक व मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह तथा उपजिलाधिकारी निखिल यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे।  इस अवसर लगभग 90 फीट ऊँचे विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण किया गया था, जिसे अत्यंत आकर्षक रोशनी और आतिशबाज़ियों से सजाया गया था। इसे देखने के लिए हजारों की…
Read More
गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत रेणुकूट में कार्यक्रम

गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत रेणुकूट में कार्यक्रम

सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित रेणुकूट । नगर पंचायत रेणुकूट सभा कक्ष में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी-शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने सत्य-अहिंसा के बल पर विश्व को नई दिशा दी, जबकि शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” के नारे से देशवासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष सफाई अभियान का भी समापन किया गया। अभियान में बेहतर कार्य…
Read More
राम की करुणा से विभीषण का उद्धार और समुंदर पर बना धर्म का द्वार

राम की करुणा से विभीषण का उद्धार और समुंदर पर बना धर्म का द्वार

रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला परिषद के तत्वावधान में रामलीला के सातवें दिन सीता की खोज, विभीषण हनुमान मिलन, अशोक वाटिका का प्रसंग, रावण-हनुमान संवाद, विभीषण शरणागति, लंका दहन, विभीषण शरणागति और सेतुबंध रामेश्वर स्थापना की लीला का जीवंत चित्रण किया गया। हनुमान जी जब अशोक वाटिका में जाते हैं और विभीषण से भेंट होती है तो उनके मधुर वचनों से विभीषण का हृदय रामभक्ति से भर उठता है। माता-सीता से भेंट कर हनुमान ने राम की मुद्रिका देकर उन्हें आश्वस्त किया। रावण और हनुमान का संवाद दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक रहा। हनुमान की पूँछ से लगी आग में पूरी लंका…
Read More
शष्ठी बोधन के साथ हिण्डाल्को में दुर्गापूजनोत्सव का शुभारंभ

शष्ठी बोधन के साथ हिण्डाल्को में दुर्गापूजनोत्सव का शुभारंभ

रेणुकूट। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हिण्डाल्को में मिताली क्लब द्वारा इस वर्ष भी शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का पूजन महोत्सव हिण्डाल्को प्रबन्धन के सहयोग से पूरे भक्तिभाव तथा उल्लास व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कोलकाता के प्रसिद्ध बैलूर मठ के तर्ज पर कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा इस वर्ष भी भव्य पण्डाल का निर्माण किया गया है जिसकी छठा रात में दूधियां रोशनी में तो बस देखते ही बनती है। पण्डाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की भव्य व सुन्दर प्रतिमायें स्थापित की गई हैं। शष्ठी के…
Read More
राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित हुए हिंडाल्को रेणुकूट के दिलीप दूबे 

राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित हुए हिंडाल्को रेणुकूट के दिलीप दूबे 

सोनभद्र। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह का आयोजन प्रगति मैदान भारत मंडपम दिल्ली हुआ। यह रजत जयंती स्थापना समारोह २१ से २४ सितंबर २०२५ के बीच हुआ। इस समारोह में देश के सभी राज्यो,और जिलों से लगभग 1300 समाजसेवी को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में 10 लोगों को राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें बेस्ट राज्य अध्यक्ष का सम्मान  दिलीप कुमार दूबे को मुख्य अतिथि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के हाथों प्राप्त हुआ। दिलीप दूबे  ने यह सम्मान पूरे उत्तर प्रदेश व सिल्वर जुबली समारोह में शामिल…
Read More
ग्रासिम द्वारा किया गया सिलाई प्रशिक्षण कार्यकम्र का आयोजन

ग्रासिम द्वारा किया गया सिलाई प्रशिक्षण कार्यकम्र का आयोजन

रेनुकूट-सोनभद्र: ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख  राजीव दुबे, कर्मचारी संबंध प्रमुख  राकेश कुमार, कर्मचारी संबंध सेक्शन प्रमुख श्रीमति ज्योत्सना सिंह के मार्ग दर्शन में संचालित सी०एस०आर कार्यकम्र के अंतर्गत आज अंगीकृत कुवारी ग्राम में "जीविका" सिलाई प्रशिक्षण कार्यकम्र का शुभारम्भ संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी वैप प्रमुख अधिराज मोहन राय द्वारा किया गया। संस्थान के सी०एस०आर विभाग द्वारा "जीविका" सिलाई प्रशिक्षण कार्यकम्र का आयोजन खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। जिसमें 20 महिलाओं को 4 माह के लिये निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे महिला प्रशिक्षुओं…
Read More
हिंडालको रेनुसागर में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन की भव्य तैयारी

हिंडालको रेनुसागर में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन की भव्य तैयारी

विशाल रावण के पुतले की लंबाई 65 फ़ीट अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेनुसागर  में यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व की भव्य तैयारियाँ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी श्री रेनुसागर रामलीला समिति के अध्ययन नवींद्र पाठक ने बताया कि आदित्य बिड़ला  इंटर मीडिएट कालेज रेनुसागर के मैदान में विशाल रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी…
Read More
शब्दों के तीर और मर्यादा का सम्मान: जीवंत हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद

शब्दों के तीर और मर्यादा का सम्मान: जीवंत हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद

 रेणुकूट। हिंडाल्को रामलीला परिषद के तत्वावधान में रामलीला के तीसरे दिन की लीला का शुभारंभ हिण्डाल्को के मुखिया समीर नायक, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, एल्युमिना प्लांट हेड रोहित चौरसिया, पब्लिसिटी हेड- यशवंत कुमार व अन्य द्वारा श्री गणेश जी की आरती, श्री रामचरित् मानस का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।  सीताजी द्वारा गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद व राम-सीता विवाह आदि का मंचन सजीवता से किया गया जिसने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया । धनुष यज्ञ के प्रसंग में मिथिला नरेश राजा जनक की घोषणा पर शिव धनुष को भंग करने के लिए कई…
Read More
नगर पंचायत रेणुकूट में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

नगर पंचायत रेणुकूट में सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

रेणुकूट। नगर पंचायत रेणुकूट में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह स्वयं उपस्थित रहीं और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिविर में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी नगर के स्वास्थ्य और स्वच्छता के असली प्रहरी हैं। इनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य परीक्षण के अनुसार दवाएँ दिलाने के…
Read More