05
Dec
रेणुकूट। नगर में स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान निर्मला कान्वेंट हाईस्कूल में गुरुवार की शाम को विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “विवा ससेंटा” बड़े ही रंगारंग, भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस वर्ष विद्यालय ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूर्ण किए, जिसे हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोमन कैथोलिक डायस इलाहाबाद के बिशप लुइस मस्करन्हास एवं विशिष्ट अतिथि विमला प्राविन्स लखनऊ की वाइस प्रोविंशियल सिस्टर रोज जार्ज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।…
