12
Jan
प्रयागराज में ‘संगम गौरव सम्मान’ से नवाजी गई रेणुकूट की सामाजिक संस्था रेणुकूट। संगम नगरी प्रयागराज की पावन धरा पर नगर रेणुकूट में प्रतिदिन असहाय, निर्धन एवं भूखे जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित संस्था मानवता की थाली को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए ‘संगम गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था को समाज के निम्न वर्ग के लोगों के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए प्रदान किया गया।सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की ओर से प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित शंकर लाल सोसायटी हॉल में भव्य रूप से किया गया।…
