11
May
रेणुकूट। नगर स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा "पाइथन फॉर कंप्यूटर साइंस" विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सोनभद्र, मिर्जापुर एवं वाराणसी जनपद के कुल 18 विद्यालयों के कंप्यूटर शिक्षकों ने भाग लिया। सीबीएसई द्वारा नामित दो विशेषज्ञ प्रशिक्षक—पीयूष जोशी, प्रवक्ता, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनूसागर और शिवम भारद्वाज, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, प्रयागराज ने प्रथम मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और लॉजिकल एप्रोच अपनाते हुए पाइथन प्रोग्रामिंग द्वारा समस्याओं को हल करना सिखाया…
