RENUKOOT

हिण्डाल्को द्वारा किसानों को कराया गया आई. आई. व्ही. आर. वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण

हिण्डाल्को द्वारा किसानों को कराया गया आई. आई. व्ही. आर. वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण

 रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर हेड  समीर नायक के निर्देशन एवं कलस्टर हेड, एचआर,  जसबीर सिंह के मार्गदर्शन एवं सीएसआर प्रमुख  अनिल झा के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों के विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं कार्यक्रम सीएसआर के अंर्तगत आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में हिण्डाल्को के सी.एस.आर. विभाग द्वारा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी के 25 किसानों का भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र (आई.आई. व्ही. आर.), वाराणसी में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। गौरतलब है कि भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र, वाराणसी देश के प्रमुख अनुसंधान केन्द्रों में से एक है जो सब्जी के क्षेत्र में किये जा रहे…
Read More
बिड़ला कार्बन सीएसआर द्वारा गोद लिए गांवों में सब्जी बीज वितरण, 738 ग्रामीण लाभान्वित

बिड़ला कार्बन सीएसआर द्वारा गोद लिए गांवों में सब्जी बीज वितरण, 738 ग्रामीण लाभान्वित

रेणुकूट l नगर के निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व इकाई द्वारा अपने अंगीकृत गोद लिए गांवों में ग्रामीणों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीज वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना, पोषण स्तर सुधारना और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम कंपनी के यूनिट हेड शिवशंकर सिंह तथा मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गोराही, छिकराडांड, मालोघाट, जवारीडांड और बेलहथी गांव के ग्रामीणों को बीज वितरण किया गया। बीज वितरण पंचायत भवन में ग्रामीणों को एकत्र कर किया गया।…
Read More
भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने मिर्जापुर में किया संगठन विस्तार,योगेश देव पांडेय बने जिला अध्यक्ष

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने मिर्जापुर में किया संगठन विस्तार,योगेश देव पांडेय बने जिला अध्यक्ष

रेणुकूट। पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में मिर्जापुर जनपद की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी क्रम में योगेश देव पांडेय को मिर्जापुर जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुवार को नगर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय ने योगेश देव पांडेय को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए अनुभवी, सक्रिय और कर्मठ पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, ताकि पत्रकारों की समस्याओं को…
Read More
हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

हिण्डाल्को रेणुकूट में उल्लासपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

रेणुकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिण्डाल्को में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मुखिया  समीर नायक ने आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बैण्ड की धुनों पर कर्नल रोहित शर्मा (सेनि.), देवेन्द्र ओंकार (सेनि.) के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स व सुरक्षा जवानों के परेड की सलामी ली तथा तिरंगा फहरा कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों व जवानों को नमन करते हुए…
Read More
हिण्डाल्को में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

हिण्डाल्को में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न

रेणुकूट । हिण्डाल्को की मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों हिण्डाल्को श्रमिक संघ, अल्युमिनियम कर्मचारी यूनियन एवं मजदूर एकता हिण्डाल्को तथा प्रबंधन के मध्य त्रैवार्षिक वेतन समझौता दिनांक 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। श्रम संगठनों ने श्रमिकों के वेतन पुनरीक्षण एवं अन्य मांगों के सम्बन्ध में मांग पत्र प्रबन्धन को प्रस्तुत किया था और उभय पक्षों के मध्य विभिन्न तिथियों पर हुई कई चक्रों की वार्ता के पश्चात् हिण्डाल्को प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में यह ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न हुआ। इस समझौते पर प्रबंधन की ओर से हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख  जसबीर…
Read More
आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया बसंतोत्सव

रेणुकूट। विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट-2, हिण्डाल्को प्राइमरी स्कूल यूनिट 3 रेणुकूट में बसंतोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव के रंग में रंगा रहा। जहां आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के विधिवत पूजन से हुआ, जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानंद शुक्ल एवं उप-प्रधानाचार्य विजय भगवत पाटिल ने किया। वहीं आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती…
Read More
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेणुकूट को मिला विद्युत सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में प्लैटिनम अवार्ड

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेणुकूट को मिला विद्युत सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में प्लैटिनम अवार्ड

रेणुकूट। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, रेणुकूट ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए “बेस्ट ऑर्गनाइजेशन फॉर इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, पॉवर क्वालिटी एंड रिलायबिलिटी मैनेजमेंट (लार्ज)” श्रेणी में प्लैटिनम अवार्ड प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित चौथी राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा, पॉवर क्वालिटी एवं रिलायबिलिटी सर्कल प्रतियोगिता के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बड़े औद्योगिक संगठनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिनमें आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टोरेंट पावर लिमिटेड जैसी अग्रणी कंपनियां शामिल थीं। ऐसे प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धियों के बीच यह सम्मान…
Read More
हिण्डाल्को रेणुकूट में 25वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

हिण्डाल्को रेणुकूट में 25वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट के टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा 25वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन क्लब हिण्डाल्को परिसर में किया गया। यह आयोजन एचआरबीपी हेड-  अजय सिन्हा एवं टाउन एडमिन हेड-  राजेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुष्प प्रदर्शनी ने कॉलोनीवासियों, कर्मचारियों एवं औद्योगिक ईकाइयों को प्रकृति, सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण के साझा मंच पर एकत्र किया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन क्लस्टर हेड  समीर नायक, एवं क्लस्टर एचआर हेड  जसबीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट के वरिष्ठ प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में पर्यावरणीय संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन तथा सामुदायिक सहभागिता के…
Read More
किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था ने ठंड में बाँटी राहत, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिले कंबल

किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था ने ठंड में बाँटी राहत, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिले कंबल

रेणुकूट। कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्रांति के पावन अवसर पर किशोरी देवी मेमोरियल वेलफेयर संस्था द्वारा गुरुवार को एक विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल का नेतृत्व संस्था की अध्यक्षा ज्योति राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड से राहत पाकर उनके चेहरों पर सुकून और मुस्कान साफ दिखाई दी। कंबल पाकर लाभार्थियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता ठंड के मौसम में उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने…
Read More
भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0’ का भव्य समापन

भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0’ का भव्य समापन

20 युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी से किया सीधा संवाद रेणुकूट। राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2.0’ सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से चयनित लगभग 3000 युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने विचार, नवाचार और सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं से सीधा संवाद रहा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 10 युवक और 10 युवतियों…
Read More