चंदौली/ मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने बताया कि जनपद में जल्द ही एलिम्को कंपनी द्वारा दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन आदि निःशुल्क वितरित किया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों/वृद्ध जनों को चिन्हित कर उनकी गणना करने के लिए चयन की प्रकिया विकास खण्ड चहनिया परिसर में 2 जून 2025 को प्रातः10 बजे से सायं 05 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सुलभ तरीके से चयन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को लाभार्थियों हेतु मूलभूत सुविधाएं पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाएं मौके पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के उपरांत सहायता उपकरण और डिवाइस का निशुल्क वितरण जल्द ही डेट निर्धारित कर चयनित लोगों को प्रदान किया जाएगा।
निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं अन्य उपकरणों के लिए स्व प्रमाणित दस्तावेज साथ लाना होगा। आवेदन को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक का हो। निवास प्रमाण पत्र एवं तहसील द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र। ऐसे दिव्यांगजन जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी , स्ट्रोक, सेरेब्रल पालिसी हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो या व्यक्ति उपर्युक्त की भाँति शारीरिक स्थिति में हो, उसकी दृष्टि अच्छी हो, मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का हिस्सा स्वस्थ्य हो, दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उपकरण का संचालन करने में सक्षम हो पात्र होंगे। दिव्यांग जिनकी आयु 16 वर्ष या 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। चंदौली जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। दिव्यांगजन या उसके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 270000 हजार से अधिक न हो। आय प्रमार पत्र तहसील से निर्गत होना चाहिए। दिव्यांगता दर्शाता पासपोर्ट साईज का नवीन फोटोग्राफ एवं मोबाइल नम्बर भी होना चाहिए।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।