प्रयागराज। [मनोज पांडेय] सदस्य उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग रमाकान्त उपाध्याय मंगलवार को कौड़िहार ब्लाक के ग्राम पंचायत घाटमपुर में बने गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। सदस्य ने गौआश्रय स्थलों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने तथा गौवंशों की ईयर टैगिंग शत-प्रतिशत कराये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों पर गौवंशों के लिए भूसा-चारा, प्रकाश तथा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रहे। उन्होंने हरे चारे की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। गौवंशों का टीकाकरण कराने तथा पशुचिकित्साधिकारियों के द्वारा नियमित अंतराल पर निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई गौवंश बीमार है, तो उसके लिए अलग व्यवस्था करते हुए उसका उचित उपचार किया जाये।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
