RAIPUR

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति की बैठक सम्पन्न

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जाति प्रमाण पत्र, के शिकायत एवं जांच हेतु 16 प्रकरण रखें गए थे। इनमें 11 प्रकरण पर सुनवाई के लिए एवं 5 प्रकरण विचार विमर्श के लिए रखा गया था। इनमें से 6 प्रकरणों में विजीलेंस जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं संबंधित पक्ष द्वारा समक्ष बयान के पश्चात पात्र पाए जाने पर उनके जाति प्रमाण पत्र को मान्यता देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सुनवाई के लिए रखे गए 11 प्रकरणों में से…
Read More
महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा,चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय

महिला के अंडाशय से निकाला गया सिस्टाडेनोमा,चिकित्सकों की टीम ने रचा सफलता का नया अध्याय

 बागबाहरा में 2.5 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन*  रायपुर राज्य सरकार द्वारा द्वितीयक स्वास्थ्य संस्थाओं के सतत् उन्नयन का कार्य प्रगति पर है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उनके निवास स्थान के निकट उपलब्ध कराई जा सकें। सरकार की यह स्पष्ट मंशा है कि प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर ही एक सक्षम स्वास्थ्य तंत्र विकसित किया जाए, जिससे लोगों को छोटी-बड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं हेतु दूर के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इसी क्रम में, महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा क्षेत्र की एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
Read More
धमतरी जिला सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम

धमतरी जिला सुशासन तिहार में मिले आवेदनों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं कर रहे फील्ड विजिट रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है। तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों और कस्बों में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता और तन्मयता के साथ आमजन की बाते सुन रहा है और उनका का समाधान कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे हेलीकाप्टर से गांवों के आकस्मिक दौरे कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं। जनता…
Read More
छत्तीसगढ़ में खादी को मिलेगी नवचेतना:खादी बोर्ड अध्यक्ष ने किया कुंवरगढ़ उत्पादन केंद्र का निरीक्षण

छत्तीसगढ़ में खादी को मिलेगी नवचेतना:खादी बोर्ड अध्यक्ष ने किया कुंवरगढ़ उत्पादन केंद्र का निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने आज रायपुर जिले के कुंवरगढ़ स्थित खादी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की उत्पादन स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, कारीगरों की संख्या, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा की। पांडेय ने कहा, कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को खादी से जोड़ा जाए और इसे एक सशक्त ग्रामीण उद्योग के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने खादी उत्पादों की ब्रांडिंग, नवाचार और विपणन को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बढ़ावा…
Read More
दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान:मुख्यमंत्री

दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय के दौरे से वनांचल में पेयजल, आवास और जनकल्याण योजनाओं की पहुँची सौगातरायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे ग्राम दलदली पहुँचे। आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बहुल्य इस अंतिम सीमावर्ती गांव में मुख्यमंत्री के आगमन की खबर फैलते ही दलदली सहित समीपस्थ ग्रामों के  ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…
Read More
कार्टूनिस्ट दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बना लाइव कार्टून

कार्टूनिस्ट दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बना लाइव कार्टून

रायपुर:देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा कार्टूनिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का लाइव कार्टून पुणे से आए कार्टूनिस्ट राजेश नाइक ने बनाया. सिर्फ़ पाँच मिनट में कार्टून बनाकर जब उन्होंने श्री साव को दिखाया तो वे ज़ोर से हंस पड़े.श्री साव ने इस अवसर पर कहा की कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा के जुनून के कारण आज कार्टून के लिए हम सब मिले हैं और आज पूरे देश में कार्टून वॉच के कारण छत्तीसगढ़ जाना जाता है .इस अवसर पर सी एस आई डी सी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पर्यटन एवं…
Read More
समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है:मंत्री राजवाड़े

समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है:मंत्री राजवाड़े

रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो। यही सुशासन की असली पहचान है। ये बातें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत जयनगर में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग तक योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है। राजवाड़े ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसी जनकल्याणकारी सेवाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का…
Read More
किसानों सहित आम नागरिकों को मिलेगा लाभ:राजस्व मंत्री 

किसानों सहित आम नागरिकों को मिलेगा लाभ:राजस्व मंत्री 

नगर पंचायत भटगांव में एसडीएम लिंक कोर्ट का हुआ लोकार्पण* रायपुर, सुशासन तिहार में आमजनों की मांग पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में लिंक कोर्ट का लोकार्पण किया।  इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि एसडीएम लिंक कोर्ट का किसानों सहित आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक बिलाईगढ़ कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत सदस्यगण, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Read More
बिना तामझाम,सीधे संवाद: मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

बिना तामझाम,सीधे संवाद: मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याए रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक सक्ती जिले के ग्राम करिगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं, मांगें तथा शिकायतें सुनीं। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों की शिकायत…
Read More
आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा- अरुण साव

आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा- अरुण साव

जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री,गोस्वामी समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर. . जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य का जीवन हम सभी  के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में सनातन धर्म को न केवल फिर से जीवित किया, बल्कि उसे एक दार्शनिक और सामाजिक आधार भी प्रदान किया। उनके अद्वैत वेदांत का सिद्धांत हमें सिखाता है कि "ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या".... अर्थात् ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी उस परम सत्य का अंश हैं। उन्होंने दशनाम संप्रदाय की स्थापना कर हमें एक संगठित ढांचा दिया,…
Read More