कार्टूनिस्ट दिवस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बना लाइव कार्टून

Spread the love

रायपुर:देश की एकमात्र कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा कार्टूनिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव का लाइव कार्टून पुणे से आए कार्टूनिस्ट राजेश नाइक ने बनाया. सिर्फ़ पाँच मिनट में कार्टून बनाकर जब उन्होंने श्री साव को दिखाया तो वे ज़ोर से हंस पड़े.
श्री साव ने इस अवसर पर कहा की कार्टून वॉच के संपादक त्र्यंबक शर्मा के जुनून के कारण आज कार्टून के लिए हम सब मिले हैं और आज पूरे देश में कार्टून वॉच के कारण छत्तीसगढ़ जाना जाता है .
इस अवसर पर सी एस आई डी सी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पर्यटन एवं संस्कृति के संचालक विवेक आचार्य, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, राजेश गनोदवाले, आर कृष्णा दास, जोसेफ जॉन, प्रवीण शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपना कार्टून बनवाया.
आतंकवाद से नहीं डरेगा पर्यटक विषय पर कार्टून प्रदर्शनी को भी लोगों ने सराहा. प्रदर्शनी कल भी जारी रहेगी और कल शाम ४ से ६ के बीच कार्यशाला भी आयोजित होगी जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *