30
Sep
रायबरेली। जनपद की जीवन रेखा के रूप में स्थापित आईटीआई लिमिटेड रायबरेली इकाई में 14 से 29 सितम्बर 2025 तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को कर्मचारी विकास केंद्र के हिंदी कक्ष में अपराह्न 2:30 बजे से संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चंपा श्रीवास्तव, डॉ. शिव प्रकाश अग्निहोत्री और डॉ. संत लाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर महाप्रबंधक (सतर्कता-उत्तरी क्षेत्र) लथा टी, अपर महाप्रबंधक (उत्पादन) आलोक कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ए.एन. सिंह, उप प्रबंधक (इकाई सतर्कता) विष्णुदत्त मिश्रा, कर्मचारी विकास केंद्र प्रभारी सुधा श्रीवास्तव तथा सुनीता सचान सहित अन्य अधिकारी भी…
