RAEBARELI

स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में  समारोह : सलमान अली के गीतों पर झूम उठी एनटीपीसी

स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में समारोह : सलमान अली के गीतों पर झूम उठी एनटीपीसी

ऊंचाहार। इंडियन आइडल के कलाकार सलमान अली ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में ऊंचाहार परियोजना में आयोजित समारोह में अपने मोहक अंदाज से ऐसा समां बांधा कि एनटीपीसी का क्या युवा, क्या बच्चे सभी झूम कर सलमान अली के साथ कदमताल नाचने लगे। यहां तक कि महिलाएं भी थिरकने लगी। भव्य पांडाल में इंद्रधनुषी रोशनी के बीच जैसे ही म्यूजिकल नाइट के मुख्य कलाकार सलमान अली स्टेज पर आगाज किया उनकी पहली परफॉर्मेंस से ही दर्शक उनसे जुड़ा और अंत तक गीतों और नृत्यों में साथ देने लगा। ईश वंदना से शुरू हुई संगीतमई सुरों की महफ़िल फिल्मी…
Read More
ऊंचाहार : एनटीपीसी ध्वज फहराने एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना एनटीपीसी का स्वर्ण जयंती समारोह

ऊंचाहार : एनटीपीसी ध्वज फहराने एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना एनटीपीसी का स्वर्ण जयंती समारोह

एनटीपीसी का प्रत्येक कर्मचारी चुनौतियों को अवसर में बदलने की दक्षता एवं क्षमता रखता है -अभय कुमार श्रीवास्तव सीएमडी गुरदीप सिंह ने नव निर्मित अतिथि गृह संगम का वर्चुअली उद्घाटन किया ऊंचाहार। एनटीपीसी कंपनी आज सफलता के उच्च शिखर पर है, और इसे बनाए रखना एक चुनौती भी है, लेकिन एनटीपीसी का प्रत्येक कर्मचारी चुनौतियों को अवसर में बदलने की दक्षता एवं क्षमता रखता है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक तथा परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती समारोह में व्यक्त किए। एनटीपीसी कंपनी के इक्यानवे स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना में भव्य कार्यक्रम आयोजित…
Read More
एनटीपीसी की पहल से नागरिकों की आँखों को मिली रोशनी

एनटीपीसी की पहल से नागरिकों की आँखों को मिली रोशनी

रायबरेली ऊंचाहार।नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार द्वारा नागरिकों के लिए एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जीवन ज्योति अस्पताल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष विश्वास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) और झुमिता विश्वास, उपाध्यक्ष, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब रहें। साथ ही साथ दिलीप कुमार साहू, महाप्रबंधक (प्रचालन), और  एस. यू. हरिदास, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. नवीन चंद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली डॉ. नवीन चंद्र ने चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के सभी घरों को रोशन करने के…
Read More
एनटीपीसी ‘रन फॉर यूनिटी’ वाकाथन के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

एनटीपीसी ‘रन फॉर यूनिटी’ वाकाथन के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानते हुए, एनटीपीसी ऊँचाहार में ‘रन फॉर यूनिटी’ वाकाथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को श्रद्धांजलि स्वरूप किया गया। शुभारंभ मे एनटीपीसी ऊँचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक आशुतोष विश्वास, दिलीप कुमार साहू, तथा एस. यू. हरिदास ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव भी उपस्थिति रही। परियोजना प्रमुख ने इस अवसर पर उपस्थित एनटीपीसी…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार एवं चकरिय विकास प्रणाली संस्था के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर

एनटीपीसी ऊँचाहार एवं चकरिय विकास प्रणाली संस्था के बीच समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार एवं चकरिय विकास प्रणाली संस्था (सी.वी.पी.एस.) के बीच रायबरेली जनपद में टीबी जागरूकता शिविरों के आयोजन एवं पोषण सामग्री वितरण के लिए समझौता-ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समझौते पर रूमा डे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी ऊँचाहार, और पी.एन. शुक्ला, सचिव, चकरिय विकास प्रणाली संस्था ने हस्ताक्षर किए। इस पहल के अंतर्गत नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत रायबरेली जिले में टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा 100 टीबी रोगियों को छह माह तक पोषण सामग्री वितरित कर…
Read More
एनटीपीसी ऊंचाहार में पब्लिक स्पीकिंग और एंकरिंग कार्यशाला का आयोजन

एनटीपीसी ऊंचाहार में पब्लिक स्पीकिंग और एंकरिंग कार्यशाला का आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) गौतम देब के मार्गदर्शन में उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय लखनऊ द्वारा परियोजनाओं के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय “पब्लिक स्पीकिंग एवं एंकरिंग” कार्यशाला का आयोजन ऊंचाहार में किया गया जिसका उद्देश्य कक्षा 8 से 10 तक के स्कूली बच्चों में संप्रेषण कौशल और मंच पर आत्मविश्वास की भावना को विकसित करना था। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) गौतम देब ने इस कार्यशाला का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन) समिरन सिन्हा रे भी ऑनलाइन उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन ‘द लीड नेविगेटर्स’ संस्था द्वारा किया गया, जिसमें पब्लिक स्पीकिंग के…
Read More
भोर में सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर एनटीपीसी ऊंचाहार में छठ पूजा संपन्न

भोर में सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर एनटीपीसी ऊंचाहार में छठ पूजा संपन्न

परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव सहित अधिकारियों ने की लोककल्याण की कामना ऊंचाहार (रायबरेली)। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा का समापन एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना परिसर में भोर की बेला में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव ने परिवार सहित उपस्थित होकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया और परियोजना क्षेत्र सहित समाज के सर्वांगीण विकास एवं लोककल्याण की कामना की।एनटीपीसी परिसर स्थित घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में छठ मइया के…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार में छठ पूजा की धूम

एनटीपीसी ऊँचाहार में छठ पूजा की धूम

ऊंचाहार। एनटीपीसी ऊँचाहार में नहाय खाय से शुरू छठ पूजा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर धूमधाम से सम्पन्न हुई। परियोजना परिसर स्थित जागृति क्लब में भव्य रूप से पूजा स्थल सजाया गया जहां व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की तथा डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण किया।  प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव तथा अन्य महिला सदस्यों ने व्रती महिलाओं के साथ शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी कल्याण की कामना की। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए छट पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों,…
Read More
सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ एनटीपीसी ऊँचाहार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ एनटीपीसी ऊँचाहार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहार में  सतर्कता जागरूकता अभियान वैसे तो पिछले तीन महीने से चल रहा है लेकिन भारत सरकार के दिशा निर्देश पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जो कि दो नवम्बर तक चलेगा। पहले दिन परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई जिसके द्वारा संकल्प लिया गया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमो का पालन किया जाएगा। न रिश्वत लेंगे, न देंगे,  साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के तहत कार्य करेंगे। सप्ताह के दौरान सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी,  विषय पर निबंध, स्लोगन तथा ऑन लाइन शार्ट…
Read More
एनटीपीसी के विशाल भंडारे में छह हजार लोगों ने चखा प्रसाद….

एनटीपीसी के विशाल भंडारे में छह हजार लोगों ने चखा प्रसाद….

रायबरेली । महानवमी के अवसर पर एनटीपीसी ऊंचाहार में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में आयोजित महाभोग में लगभग छह हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।  परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव और प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने भव्य रूप से सजी देवी मां का पूजन किया तथा हवन में आहुति देने के बाद कन्याओं को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद महाभोग शुरू हुआ जिसमें परियोजना परिवार के साथ साथ आसपास के गांवों के लगभग छह हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अनुष्ठान को संपन्न करने में पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुराग गोरहा, मुख्य सचिव चंद्रजीत…
Read More