27
Dec
प्रयागराज। [मनोज पांडेय]जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र के समस्त विकास खंडों के दिव्यांग बच्चों हेतु जनपद स्तरीय दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन बी०आर०सी० सोरांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभय श्रीवास्तव, उपनिदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, प्रयागराज मंडल तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज एवं समाजसेवी सतीश कुमार गुप्त द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं शासन की…
