PRYAGRAJ

जी.श्रीनिवास राव ने मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

जी.श्रीनिवास राव ने मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

प्रयागराज।एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और कार्यकारी निदेशक  जी श्रीनिवास राव ने 5 जनवरी 26 को मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विविध परियोजनाओं में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व अनुभव और व्यापक विशेषज्ञता के साथ, श्री जी. श्रीनिवास राव कंपनी को विकास एवं प्रगति के अगले चरण की ओर अग्रसर करेंगे।  जी. श्रीनिवास राव, उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से यांत्रिक अभियंता हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में एनटीपीसी में इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) के 14वें बैच के रूप में सेवा प्रारंभ की। उन्होंने रामागुंडम में ऑपरेशन तथा पर्यावरण इंजीनियरिंग और प्रबंधन समूह विभाग…
Read More
मलिकपुर नोनरा में याद किये गए पूर्व राज्यसभा सांसद डी पी त्रिपाठी 

मलिकपुर नोनरा में याद किये गए पूर्व राज्यसभा सांसद डी पी त्रिपाठी 

प्रयागराज। मलिकपुर नोनरा गांव में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्व डी पी त्रिपाठी के अनुज श्रीनेत तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र दुबे भाऊ ने स्मृति शेष अपने गुरु डीपीटी को याद किया। इफको आल इंडिया अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं डीपीटी के राजनीतिक वारिस जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि चाचा का पूरा जीवन सादगी, प्रेम और सेवाभाव की मिसाल है। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए परिवार को एकजुट रखा। वे जीवन भर अपने आस-पास के सभी लोगों…
Read More
साधु संतों ने प्रशासन के खिलाफ किया रोड जाम

साधु संतों ने प्रशासन के खिलाफ किया रोड जाम

प्रयागराज। [मनोज पांडेय]दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम माघ मेले मे मूलभूत सुविधाओ के नहीं मिलने को लेकर सेक्टर 6 मे मेला प्रशासन के कार्यालय के बाहर गुरुवार को धरना प्रदर्शन कर रोड जाम किया। प्रदर्शन कर रहे संतों का कहना है कि उन्होंने मेला प्रशासन से संपर्क कर अवस्यक सुविधाये उपलब्ध करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण संतों ने ओल्ड जीटी रोड पर धरने पर बैठकर विरोध जताया, जिससे आसपास का यातायात प्रभावित हो गया। उन्होंने बताया कि माघ मेला क्षेत्र मे उन्हें रहने, भोजन और अन्य-मूलभूत सुविधाओं की…
Read More
पहली बार किन्नर अखाड़े के संत करेंगे एक माह का कल्पवास

पहली बार किन्नर अखाड़े के संत करेंगे एक माह का कल्पवास

प्रयागराज। [मनोज पांडेय ]दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम माघ मेले में कल्पवासियों का आगमन शुरू हो गया है। गंगा-यमुना के पवित्र संगम तट पर नियम, संयम और साधना के साथ एक माह तक चलने वाले कल्पवास की परंपरा में इस बार एक नया अध्याय जुड़ रहा है जिसमे पहली बार किन्नर अखाड़े के संत एक माह का कल्पवास करेंगे। पौष शुक्ल एकादशी के पावन अवसर कल्पवासी कल्पवास आरंभ करेंगे। पहली बार किन्नर अखाड़े के 25 संत माघ मेले के दौरान पूर्ण विधि-विधान से कल्पवास करेंगे। प्रयाग क्षेत्र में कल्पवास की परंपरा अत्यंत प्राचीन मानी जाती है। पौष शुक्ल पूर्णिमा तीन जनवरी…
Read More
उप मुख्यमंत्री ने अटल एक व्यक्तित्व एक विचारधारा कार्यक्रम को किया संबोधित

उप मुख्यमंत्री ने अटल एक व्यक्तित्व एक विचारधारा कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रयागराज। [मनोज पांडेय ]उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में ‘भारतरत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित ‘अटल एक व्यक्तित्व–एक विचारधारा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन का संकल्प बनाया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख विचारधारा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले निर्णय आज भी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायकगण गुरु प्रसाद मौर्य,…
Read More
योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य ही सफलता का मूलमंत्र हैं – डॉ राममनोहर

योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य ही सफलता का मूलमंत्र हैं – डॉ राममनोहर

प्रयागराज। [मनोज पांडेय]शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार, अनुशासन और नवाचार को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से 'विद्या भारती काशी प्रांत' के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण 'एक दिवसीय प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक' का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्या भारती की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। बैठक में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से आए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट विद्यालयों…
Read More
माघ मेला क्षेत्र का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, संगमतट पर की पूजा-अर्चना

माघ मेला क्षेत्र का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, संगमतट पर की पूजा-अर्चना

प्रयागराज। [मनोज पांडेय]उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को माघ मेला-2026 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, पेयजल, चिकित्सा एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संचालित हों। कहा कि माघ मेला केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परम्परा, सामाजिक अनुशासन…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया

नई दिल्ली । एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम मेजा ऊर्जा निगम  प्राइवेट लिमिटेड (एमयूएनपीएल) ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए ₹0.55 प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। यह निर्णय 29 दिसंबर 2025 को निदेशक मंडल द्वारा परिपत्र के माध्यम से अनुमोदित किया गया। कुल अंतरिम लाभांश भुगतान ₹200.90 करोड़ है, जो उक्त अवधि के लाभ से किया जाएगा। लाभांश घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, एमयूएनपीएल के मुख्य वित्त अधिकारी अमित रौतेला ने कहा, “अंतरिम लाभांश की समय पर घोषणा और भुगतान एमयूएनपीएल की मजबूत नकदी सृजन क्षमता, सुदृढ़ वित्तीय…
Read More
मंडलायुक्त ने माघ मेला के स्नान घाटों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडलायुक्त ने माघ मेला के स्नान घाटों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रयागराज। [मनोज पांडेय ] मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल माघ मेला 2026 की सन्निकटता के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों का नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, उप मेलाधिकारी, माघ मेला तथा संंबंधित विभागों के अधीक्षण अभियन्ता व अधिशासी अभियन्ता के साथ भ्रमण किया गया। मंडलायुक्त ने भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र में तैयार कराये जा रहे विभिन्न घाटों को देखा गया और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं⁄व्यवस्थाओं के संंबंध में जानकारी लेते हुए समस्त घाटों एवं आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं को मेला प्रारम्भ होने के पूर्व समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र के समस्त सेक्टर मजिस्टे्ट एवं विभागीय अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया…
Read More
प्रान्तीय प्रचार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रान्तीय प्रचार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रयागराज।[ मनोज पांडेय ] सिविल लाइन्स स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर के सभागार में 27 दिसम्बर 2025 को काशी प्रान्त की प्रान्तीय प्रचार विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए संगठन की विचारधारा और सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में काशी प्रान्त के अंतर्गत आने वाले सभी 08 संकुलों (केशव, माधव, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, काशी, प्रतापगढ़ एवं जौनपुर) से आए प्रचार प्रमुखों, सोशल मीडिया प्रमुखों और संवाददाताओं ने…
Read More