14
Sep
प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर में स्वच्छता पखवाड़े के उपलक्ष्य में “स्वच्छता में सहकार “ की भावना के साथ जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ। स्वच्छता रैली बैनर,पोस्टर तथा स्वच्छता जागरूकता के नारों के साथ निकाली गई जो कि स्वच्छता का संदेश दे रही थी। इसके साथ ही इफको घियानगर कालोनी में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग बिलकुल ना करें क्योंकि यह धरती एवं समुद्र को दूषित कर रहा है…
