PRYAGRAJ

सीएसआर पहल के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा स्टेशनरी किट का वितरण

सीएसआर पहल के अंतर्गत मेजा ऊर्जा निगम द्वारा स्टेशनरी किट का वितरण

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सितम्बर 2025 को मुख्य अतिथि विधायक कोराव, राजमणि कोल एवं विशिष्ट अतिथि अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति मे परियोजना के समीपवर्ती ग्राम सलैया खुर्द के प्राथमिक स्कूल, मे कक्षा 1 से 8 तक कुल 300 छात्र-छात्राओ को स्टेशनरी किट, छाता एवं बैग वितरित किया। इस वित्तीय वर्ष में मेजा ऊर्जा निगम के द्वारा आस पास के स्कूलों में 2000 स्टेशनरी किट, छाता एवं बैग का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा…
Read More
हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार” की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह

हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार” की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह

प्रयागराज। हिंदी सप्ताह एवं “स्वच्छता में सहकार" की भावना के साथ स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह इफको फूलपुर के सामुदायिक केन्द्र में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट जनों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि हिंदी भाषा की सुंदरता यह है कि इसमें बहुत सी भाषाओं का समावेश है तथा इसके साथ यह कई भारतीय भाषाओं की जननी है। उर्दू भाषा का जन्म भी हिंदी से हुआ है। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर ने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान हुआ कार्यक्रमों के बारे में…
Read More
एनटीपीसी ऊँचाहार 40 युवाओं को सीपेट से रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य करेगी रोशन

एनटीपीसी ऊँचाहार 40 युवाओं को सीपेट से रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाकर भविष्य करेगी रोशन

ऊंचाहार। एनटीपीसी ऊँचाहार ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एक कल्याणकारी कदम उठाते हुए परियोजना के आसपास के 15 ग्राम सभाओं से चयनित 40 युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सीपेट (सेंटर फॉर प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) लखनऊ के साथ युवाओ को मशीन ऑपरेटर - प्लास्टिक प्रसंस्करण के तकनीकी प्रशिक्षण हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह हस्ताक्षर एनटीपीसी ऊँचाहार के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मानव संसाधन प्रमुख, श्रीमती रूमा दे शर्मा एवं सीपेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पुनीत भार्गव ने किया। परियोजना प्रमुख  अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एनटीपीसी ऊँचाहार प्रबंधन…
Read More
इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन 

इफको फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन 

प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन सामुदायिक केन्द्र में हुआ। काव्य पाठ में इफको कर्मचारी, महिलाएँ तथा बच्चों ने संस्कृति, प्रकृति, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों जैसे विषयों पर हिंदी कविताएँ प्रस्तुत कीं, जो श्रोताओं और निर्णायकों को प्रेरित करने वाली थीं।यह प्रतियोगिता न केवल हिंदी भाषा का उत्सव थी, बल्कि कविता के माध्यम से लोगों को एकजुट करने का भी एक प्रयास था।"कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया।  इस दौरान महाप्रबंधक रत्नेश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक क्रमशः  ए.के.गुप्ता एवं पी.के. वर्मा, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी , महामंत्री स्वयम् प्रकाश ,…
Read More
एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनी

एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनी

ऊंचाहार। सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती एनटीपीसी ऊंचाहार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना की। पूजन परंपरा में अन्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं एनटीपीसी कर्मचारी शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया। प्लांट में काम करने वाले 120 श्रमिकों को परियोजना प्रमुख ने पुरस्कृत करके कर्म प्रधान भावना को बल दिया। पर्व आयोजन समिति के मुख्य सचिव चंद्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी…
Read More
इफको फूलपुर संयंत्र मे  श्री श्री विश्वकर्मा का आयोजन 

इफको फूलपुर संयंत्र मे  श्री श्री विश्वकर्मा का आयोजन 

प्रयागराज। इफको फूलपुर संयंत्र के केन्द्रीय कार्यशाला (यांत्रिक) में श्री श्री विश्वकर्मा भगवान की भव्य पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ हुई। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया एवं मुख्य यजमान जे.पी.सिंह ने सर्वप्रथम गणपति एवं विश्वकर्मा भगवान की पूजा, हवन एवं आरती किया। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला वास्तुकार माना जाता है और उन्हें देवशिल्पी के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें कार्यस्थलों, उद्योगों और औजारों की सुरक्षा, नवाचार और समृद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस अवसर पर इफको संयंत्र के सभी विभागों व नैनो संयंत्र में मशीनों की पूजा की गई।…
Read More
इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इफको कर्मचारियों के लिए हस्तलेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला वर्ग के लिए अन्ताक्षरी प्रतियोगिता तथा हस्तलेखन प्रतियोगिता हुई। अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विनीता कुदेशिया रही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देवनागरी लिपि एवं हिंदी कविता के प्रति लोगों को जागरूक करना है तथा मातृभाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। प्रतियोगिताओं में सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान हिंदी समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, समिति के सदस्य हेमलता सिजोरिया, अरविंद चौहान,अभिनंदन यादव, नीतू…
Read More
एनटीपीसी की कार्यशाला में जो कुछ सीखा है उसे बरकरार रखें तथा रुचि के अनुसार अपने भविष्य को संवारे – हर्षिता माथुर

एनटीपीसी की कार्यशाला में जो कुछ सीखा है उसे बरकरार रखें तथा रुचि के अनुसार अपने भविष्य को संवारे – हर्षिता माथुर

बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी ऊंचाहार का महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य -अभय कुमार श्रीवास्तव ऊंचाहार । रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने एनटीपीसी ऊंचाहार के बालिका सशक्तिकरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी बिजली उत्पादन के साथ साथ सामाजिक दायित्वों को निभाने में जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करती है वह अत्यंत प्रेरणादायी है। एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित जेम की बालिकाओं के साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिलाधिकारी ने बालिकाओं से कहा कि एनटीपीसी की कार्यशाला में जो कुछ सीखा है उसे बरकरार रखें तथा रुचि के अनुसार अपने भविष्य को संवारे। जिलाधिकारी…
Read More
इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ

इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ

फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में हुआ। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया तथा हिंदी का वैश्विक प्रचार करने के उद्देश्य 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हिंदी भाषा से है तथा यह सभी देशवासियों को जोड़ने वाली भाषा है। महाप्रबंधक उत्पादन संजय भंडारी ने कहा कि यह वह भाषा जिसने हमें तुलसीदास, सूरदास,कबीरदास, प्रेमचंद जैसे रत्न दिये है, ये हमारी…
Read More
भाषा, किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर है   – अभय कुमार श्रीवास्तव

भाषा, किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर है – अभय कुमार श्रीवास्तव

ऊंचाहार। भाषा, किसी भी राष्ट्र की सामाजिक, सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक होने के साथ ही एकता, अखंडता एवं परस्पर संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार में हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। श्री श्रीवास्तव ने एनटीपीसी कर्मचारियों को हिंदी में काम करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि ऊंचाहार परियोजना भाषाई दृष्टि से ' क ' क्षेत्र में आती है इसलिए हिंदी में ही कार्य करें। आधिकारिक ई मेल भेजने, प्रदीप में हिंदी का प्रयोग तथा हिंदी में प्राप्त पत्रों का उत्तर अनिवार्य रूप से हिंदी में ही…
Read More