वाट्सएप पर निमंत्रण पत्र भेजकर की गई ठगी का पैसा पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस 

अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के टिकरा खड़ंजा निवासी  विनोद कुमार पुत्र सुरेश कुमार के वाट शॉप पर आठ अगस्त 2025 को शादी का निमंत्रण भेजकर की गई ठगी में पुलिस ने शुक्रवार को ठगी की गई धनराशि पीड़ित को वापस कराई।

NTPC

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की अहरौरा थाने की साइबर सेल में बिनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा  ह्वाटसप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया आवेदक के कार्ड देखने के बाद एक स्कैनर खुला जिसके बाद आवेदक का मोबाइल स्विचऑफ हो गया जब आवेदक अपना मोबाइल ऑन किया तो उसके मोबाइल से कुल धनराशि 1,04997 की राशि डेविट के मैसेज आने लगे । इस संबंध में विनोद कुमार ने शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया कराया । शिकायत के बाद साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।  जांच के बाद विनोद की सम्पूर्ण धनराशि 1,04997 रुपए उनके खाते वापस कराए गये । थाना क्षेत्र के बियाहुर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार का भी साइबर ठगी का शिकार होने के बाद ठगी का पैसा पांच हजार उनके खाते में वापस कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *