12 थानों ने भी टॉप रैंक पाई

चन्दौली।जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने अपराध और शिकायत निवारण में उत्कृष्ट कार्य किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता नीति के अनुरूप चन्दौली पुलिस ने आईजीआरएस से प्राप्त सभी शिकायतों का 100% निस्तारण किया और प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की। फरवरी 2026 की रैकिंग में चन्दौली ने 135 में से 135 अंक प्राप्त किए, जबकि जनपद की 16 में से 12 थाने पूर्ण 100 अंक लेकर प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं।
एसपी आदित्य लांग्हे ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायतें आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों को ऑनलाइन भेजी जाती हैं, और प्रेषित मामलों की जांच व फीडबैक समय पर लिया जाता है।
प्रदेश सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों का मूल्यांकन मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाता है। चन्दौली पुलिस ने 100% निस्तारण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे पुलिस कार्यवाही की गुणवत्ता और जनता में विश्वास बढ़ा है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
