15
Nov
पीवीयूएनएल, पतरातू में बिरसा मुंडा जयंती पर विशेष आयोजन पतरातु । पीवीयूएनएल पतरातू में बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ए.के. सेहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल, अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), विभिन्न जीएम, एचओडी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उनके अदम्य साहस, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को प्रभावी ढंग से दिखाया। सीईओ सेहगल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि…
