18
Mar
आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती पतरातु। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, पीवीयूएनएल ने अपने सामुदायिक विकास (सीडी) पहल के अंतर्गत रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस प्रदान की। यह एम्बुलेंस सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इस एएलएस एम्बुलेंस का औपचारिक हस्तांतरण पीवीयूएनएल के जियाउर रहमान होहर द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तनमोय मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन, रामगढ़ ने कहा कि यह एएलएस एम्बुलेंस…
