05
Mar
गौतमबुद्ध नगर। 5 मार्च 2026 को एनटीपीसी दादरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अंशुल तिवारी, सहायक निदेशक कारखाना, गौतम बुद्ध नगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परियोजना के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, सीआईएसएफ कमांडेंट, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उनके परिवारजन तथा संविदा कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और उसे कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने…
