News

गोशालाओं में ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किये जाए और किसी भी गोवंश की ठंड से मृत्यु न हो – धर्मपाल सिंह

गोशालाओं में ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम किये जाए और किसी भी गोवंश की ठंड से मृत्यु न हो – धर्मपाल सिंह

राज्य सरकार द्वारा गोवंश के भरण पोषण के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा, भरण पोषण हेतु आवश्यक धनराशि का पूरा सदुपयोग हो, गोशालाओं को और अधिक व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाया जाए - पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गोशालाओं के आर्थिक स्वालम्बन के लिए आवश्यक है कि गोवंश पूरी तरह स्वस्थ रहे। इसलिए गोवंश के भरण पोषण का विशेष ध्यान रखा जाए। राज्य सरकार द्वारा निराश्रित गोवंश के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रति गोवंश हेतु प्रतिदिन भरण पोषण के…
Read More
कौशांबी बनेगा धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, कुबरी घाट आरती स्थल विकास श्रद्धालुओं को समर्पित – जयवीर सिंह

कौशांबी बनेगा धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, कुबरी घाट आरती स्थल विकास श्रद्धालुओं को समर्पित – जयवीर सिंह

कौशांबी के कड़ा धाम के कुबरी घाट पर 2.41 करोड़ रुपए की लागत से आरती स्थल की परियोजना लगभग पूर्ण, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर अनुभव लखनऊ: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कौशांबी जिले के सिराथू तहसील स्थित कड़ा धाम के कुबरी घाट को नई पहचान देते हुए आरती स्थल का विकास कार्य लगभग पूर्ण करा दिया है। करीब 02.41 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह परियोजना श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाएगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इक्यावन शक्तिपीठों में से एक मां शीतला धाम मंदिर श्रद्धालुओं के…
Read More
वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की साजिश नाकाम

वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की साजिश नाकाम

 रात में मिली सूचना पर वन विभाग ने किया त्वरित कार्रवाई नौगढ़। आरक्षित वन भूमि पर कब्जा जमाने की मंशा लेकर की जा रही नई तरह की साजिश को वन विभाग ने विफल कर दिया है। मझगाई रेंज के भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर-4 में धौरवानार नाला के समीप  मजदूरों से  झाड़ियों की सफाई कराकर के अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने की अतिक्रमणकारियों का जारी प्रयास की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मजदूरों को खदेड़ दिया। आशंका जताया जा रहा है कि अतिक्रमणकारियों का भविष्य में वन भूमि को कृषि योग्य बतलाकर अधिकार का दावा करने…
Read More
अहरौरा में धीमी गति से हो रही है धान की खरीद, किसान परेशान

अहरौरा में धीमी गति से हो रही है धान की खरीद, किसान परेशान

अहरौरा में खुले हैं चार धान क्रय केंद्र, तीन मंडी समिति में एक सहकारी समिति में  अहरौरा, मिर्जापुर/ अहरौरा में चार धान क्रय केंद्र खुले हुए हैं लेकिन इन केंद्रों पर धान की खरीद धीमी गति से होने के कारण किसान धान बेचने के लिए परेशान है और क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे है। अहरौरा मंडी समिति में अलग अलग नामों से कुल तीन धान क्रय केंद्र खुले हुए हैं जिसमें अहरौरा प्रथम ए धान क्रय केंद्र पर नौ किसानों से 240 कुंतल धान की खरीद की गई है। इसी में अहरौरा प्रथम बी नाम से दूसरा धान क्रय…
Read More
बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेज,दो नाबालिक बच्चों को कराया मुक्त

बाल श्रम उन्मूलन अभियान तेज,दो नाबालिक बच्चों को कराया मुक्त

सोनभद्र: जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन पर श्रम विभाग और थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम ने पन्नूगंज, खालीहारी मार्केट सहित कई स्थानों पर अभियान चलाकर दो नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। टीम ने बच्चों से काम कराए जाने के मामले में संबंधित नियोक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार और महिला…
Read More
खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बिनोद कुमार साहू ने परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बिनोद कुमार साहू ने परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

 बुलंदशहर । बिनोद कुमार साहू ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (KSTPP) में परियोजना प्रमुख (Head of Project) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। विद्युत क्षेत्र के एक अनुभवी और कुशल पेशेवर के रूप में,  साहू के पास भारतभर में प्रमुख तापीय विद्युत परियोजनाओं के ईरेक्शन, टेस्टिंग, कमीशनिंग तथा ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस (O&M) में 34 से अधिक वर्षों का विस्तृत अनुभव है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में शामिल होने से पूर्व,  साहू ने जिंदल पावर लिमिटेड, जीएमआर ग्रुप और द एईएस कॉरपोरेशन में महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया, जहाँ उन्होंने उच्च क्षमता वाली विद्युत परियोजनाओं…
Read More
जन शिकायत निस्तारण में सोनभद्र प्रदेश में पहले स्थान पर, एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

जन शिकायत निस्तारण में सोनभद्र प्रदेश में पहले स्थान पर, एसपी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि

सोनभद्र। सोनभद्र जनपद ने प्रदेश स्तर पर जारी नवीनतम IGRS रैंकिंग में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के संवेदनशील नेतृत्व, लगातार मॉनिटरिंग और जन समस्याओं को प्राथमिकता देने की कार्यशैली का परिणाम है। उनके निर्देशन में जिले में आने वाली हर शिकायत का अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया गया, जिससे जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि थाना म्योरपुर को छोड़कर जनपद के लगभग सभी थानों ने भी IGRS निस्तारण…
Read More
चंडी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा,एक की मौत, कई गंभीर

चंडी तिराहे पर भीषण सड़क हादसा,एक की मौत, कई गंभीर

सोनभद्र /  जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के पास अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि ट्रैक्टर सजौर से हिन्दुआरी की ओर एक शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर पर लगभग 30 लोग सवार थे। इसी दौरान वाराणसी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने चंडी तिराहे के…
Read More
सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री

सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है राज्य सरकार – उद्योग मंत्री

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 20 पथर्रीपारा में किया 25 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन*  रायपुर / प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग,  श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास - सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विगत दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए एक जनहितैषी व जनकल्याणकारी सरकार की छबि बनाई है, उन्होने कहा कि जहाॅं तक कोरबा के…
Read More
बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

बालोद में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य आयोजन

 *स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन एवं शुभंकर-लोगो का अनावरण*  रायपुर,/प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन की तैयारी का शुभारम्भ आज स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ पर आधारित शुभंकर तथा ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ थीम पर आधारित लोगो का अनावरण भी किया।  *15 हजार से अधिक रोवर-रेंजर होंगे शामिल*  स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
Read More