06
Mar
वाराणसी, / ईरान पर अमेरिकी हमले के परिणामस्वरूप इमाम खामेनेई की हत्या तथा खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्धोन्माद ने विश्व शांति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को गंभीर संकट में डाल दिया है। एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र पर हमला कर उसके राष्ट्राध्यक्ष की हत्या किए जाने की घटना ने दुनिया भर में शांति और न्याय की पक्षधर शक्तियों को चिंतित किया है। इसी संदर्भ में वाराणसी की जागरूक जनता द्वारा साझा संस्कृति मंच के आह्वान पर युद्ध और साम्राज्यवादी हस्तक्षेप के विरोध में 7 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अम्बेडकर पार्क, कचहरी, वाराणसी में एक…
