06
Mar
सोनभद्र। आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर/नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय एवं पर्यटन कार्यालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राज्य कर कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मंडल आयुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन मिर्जापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि राज्य कर भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या…
