03
Mar
वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में इन दिनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखी जा रही है। श्रद्धालु माँ गंगा के पावन तट पर स्नान एवं पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एनडीआरएफ वाराणसी, उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में गंगा घाटों पर चौबीसों घंटे उच्च सतर्कता के साथ तैनात है। बल के प्रशिक्षित एवं समर्पित बचावकर्मी किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं पेशेवर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक जीवन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में आज…
